फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी शो 'रूप मर्द का नया स्वरूप में' नजर आएंगे शशांक व्यास, डोनल बिष्ट के साथ फरमाएंगे इश्क

Fri, 06 Jul 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शशांक व्यास
विज्ञापन
कलर्स टीवी पर चल रहे शो 'रूप मर्द का नया स्वरूप' में अब शो बालिका वधु से चर्चा में आए शशांक व्यास नजर आने वाले हैं। दरअसल ये शो पहले से ही कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है लेकिन अब इस शो में 12 साल का गैप दिखाया जाएगा जिसमें युवा रुप का किरदार जगिया यानि की शशांक व्यास ही निभाने वाले हैं।
विज्ञापन


शशांक ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया, मैं हमेशा से ही ऐसे किरदार चुनता रहा हूं जो खास हों और अलग असर रखते हों ऐसे में 'रूप- मर्द का नया स्वरूप' शो का कॉन्सेप्ट बोल्ड है। मैं ये बात महसूस करता हूं कि चाहें मर्द हो या औरत, सभी को बिना किसी जजमेंट के अपना रास्ता चुनने का हक है।

बता दें 1 जून से शुरू हुए कलर्स के नए शो 'रूप: मर्द का नया स्वरूप' को टीआरपी रेटिंग में पहले ही हफ्ते बंपर ओपनिंग मिली थी। ये शो दर्शकों को काफी पसंद आया। अब इस सीरियल में शशांक की प्रेमिका का किरदार डोनल बिष्ट निभाने वाली है। इस सीरियल का मूल उद्देश्य ये बात सामने लाना है कि आज भी समाज में लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें