फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 8 साल बाद इस टीवी एक्ट्रेस का हुआ तलाक, बताया क्यों लिया यह फैसला

Fri, 06 Jul 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Juhi Parmar
विज्ञापन

टीवी एक्टर जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने आखिकार अलग होने का फैसला कर लिया है। बता दें कि इन शादी को 8 साल हो गए थे और बीते एक साल से भी अधिक समय से यह दोनों अलग रह रहे थे। सूत्रों की माने तो बांद्रा के फैमिली कोर्ट में इनके तलाक की सुनवाई पूरी हो चुकी है और जल्द ही कागजी कार्रवाई भी पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन


जानकारी यह भी मिली है कि जूही की ओर से ऐलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग नहीं की गई है। वहीं इनकी बेटी समायरा मां के साथ रहेगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इन्होंने 20 दिसंबर 2017 को कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल की थी। 

हाल ही में जूही ने बताया था कि तलाक का फैसला दोनों ने मिलकर लिया है। हमारे बीच शादी के बाद से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हम दोनों के बीच रहन-सहन, हमारा माइंडसेट्स, फ्यूचर प्लानिंग सब कुछ बिलकुल अलग था। हमने अपनी ओर से इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन हम इसमें कामयाब नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें