फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Show: लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार मोहित-सायली का शो, 'बातें कुछ अनकही सी' में दिखेगा अलग कॉन्सेप्ट

Sat, 08 Jul 2023 10:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोहित मलिक और सायली सालुंखे अभिनीत 'बातें कुछ अनकहें सी' की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो मध्यम आयु वर्ग के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
बातें कुछ अनकही सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार प्लस जल्द ही एक नए शो 'बातें कुछ अनकही सी' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह सीरियल 30 और 40 की उम्र के दो व्यक्तियों की कहानी है, जिनकी मुलाकात अपने सपनों को पूरा करने के दौरान होती है। बातें कुछ अनकही सी का निर्माण राजन शाही द्वारा किया गया है। निर्माता अपने कंटेंट की वजह से काफी मशहूर हैं। लोगों को उनकी तरफ से पेश किया गया कंटेंट काफी ज्यादा पसंद आता है। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान के घर के खाने के दीवाने हैं महेश मांजरेकर, कहा- डाइट के बिना मसालेदार भोजन करते हैं भाईजान
विज्ञापन

लोगों को देखने को मिलेगी परिपक्व कहानी

शो में जीवन और प्रेम पर एक परिपक्व कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। बता दें कि इससे पहले राजन शाही और स्टारप्लस के सहयोग से अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे धारावाहिकों को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। अब वे इस नए शो के जरिए एक फिर लोगों का दिल जीतने की कोशिश में हैं। 

यह भी पढ़ें- Karan Johar: 'आप गे हैं?' आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैन ने करण से पूछा सवाल, निर्माता ने यूं दिया जवाब
लोगों को पसंद आया शो का प्रोमो

मोहित मलिक और सायली सालुंखे अभिनीत 'बातें कुछ अनकहें सी' की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो मध्यम आयु वर्ग के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है और जब वे मिलते हैं तो उनके विचार कैसे टकराव होता है, यही शो में लोगों को देखने को मिलने वाला है। निर्माताओं ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में वंदना और कुणाल का परिचय कराया गया है। लोगों को यह प्रोमो पसंद आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या प्यार और जिंदगी में उम्र कोई बाधा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें