आसिम रियाज कई रिएलिटी शोज मे नजर आ चुके हैं। हाल ही में, आसिम को 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखा गया था। आसिम को अभिषेक के साथ उनके आक्रामक व्यवहार के कारण रिएलिटी शो से बाहर निकाल दिया गया था। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें अभिषेक को एक महिला के रूप में कपड़े पहने हुए दिखाया गया है। इस पर आसिम रियाज की एक टिप्पणी भी शामिल हुई, जिसकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, असीम ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है।
कमेंट पर असीम ने दी प्रतिक्रिया
रैपर और बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट असीम रियाज ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 के सह-प्रतियोगी अभिषेक कुमार के रेड-लहंगा लुक वाली पोस्ट पर कोई आपत्तिजनक कमेंट नहीं किया हैं। बता दें की वायरल कमेंट में लिखा था, "आ गया अपनी औकत पे, लेकिन मेरे पास दस के खुल्ले नहीं है। कमेंट पढ़ अभिषेक के प्रशंसकों का गुस्सा फूटा और रैपर को सोशल मीडिया पर लताड़ा गया। हालांकि, आसिम ने अब स्पष्ट किया है कि उन्होंने कमेंट पोस्ट नहीं किया हैं और जिस अकाउंट से इसे पोस्ट किया गया था वह 'फर्जी' है। अपने एक्स अकाउंट पर आसिम ने बिना किसी को नाम लिए यह बताया और वायरल कमेंट को गलत साबित किया है।
क्या थी वायरल तस्वीर
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें अभिषेक को लाल रंग का लहंगा पहने मुंबई की सड़कों पर देखा जा सकता है। सौरभ सचदेवा के एक्टिंग स्कूल, द एक्टर्स ट्रुथ में एक एक्टिंग वर्कशाॅप के लिए अभिषेक ने लाल साड़ी में एक महिला के रूप में कपड़े पहने थे। आसिम के वायरल कमेंट से अभिषेक के प्रशंसकों काफी नाराज हुए और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लताड़ा गया। हालांकि, अभिषेक ने अब तक वायरल कमेंट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी हैं।
Khushi Kapoor: ‘गर्ल गैंग’ के साथ खुशी कपूर ने मनाई ‘पायजामा पार्टी’, रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना ने की शिरकत