फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Verma: कौन हैं 'अनुपमा' की सौतेली बेटी ईशा वर्मा? रूपाली गांगुली पर लगाए चौंकाने वाले आरोप लगाए

Mon, 04 Nov 2024 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशा ने साल 2020 में यह पोस्ट शेयर किया था। और हाल ही में इसे एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया था। पोस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद, अश्विन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि वह अपने बच्चों के लिए केवल सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं।
विज्ञापन
ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @eshav.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गई हैं, जिसमें उन्होंने अनुपमा स्टार के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्हें 'मानसिक रूप से बीमार' और 'क्रूर दिल वाली' महिला कहते हुए, ईशा ने रूपाली पर हमला किया और यह भी आरोप लगाया कि अभिनेत्री अपने पति अश्विन के वर्मा के जीवन को 'नियंत्रित' करती हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री की ईशा वर्मा कौन हैं?
विज्ञापन


कौन हैं ईशा वर्मा?
ईशा ने साल 2020 में यह पोस्ट शेयर किया था। और हाल ही में इसे एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया था। पोस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद, अश्विन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि वह अपने बच्चों के लिए केवल सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं। ईशा अश्विन की दूसरी पत्नी सपना वर्मा की बेटी हैं। वर्तमान में वह 26 साल की हैं और न्यू जर्सी में रहती हैं।

क्या करती हैं ईशा वर्मा?
इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर उनके बायो के अनुसार, ईशा एक टेक एनालिस्ट और सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। वह खुद को एक ट्रैवलर भी कहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपनी ट्रेवलिंग की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ईशा अक्सर अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने अश्विन वाली तस्वीरों पर कमेंट बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


ईशा ने लगाया यह गंभीर आरोप
साल 2020 में ईशा ने अपने लंबे नोट में रूपाली पर अपने पिता से अलग होने के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा था कि रूपाली अश्विन को अजीब दवाइयां खिलाती हैं और उसके जीवन को "नियंत्रित" करती हैं। रूपाली ने 6 फरवरी 2013 को अश्विन वर्मा से विवाह किया था। कपल का एक बेटा है जिसका जन्म 25 अगस्त 2013 को हुआ।
विज्ञापन

 

Sai Pallavi: रामायण में रणबीर कपूर के साथ सीता के किरदार में नजर आएंगी साई पल्लवी? जानें अभिनेत्री की नेटवर्थ

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें