फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर हुए कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा, यही होंगे बिग बॉस 9 के विजेता?

विज्ञापन
विज्ञापन
‌बिग बॉस के घर से बाहर आए एक प्रतिभागी ने बिग बॉस 9 के होने वाले विजेता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका मानना है कि अमन वर्मा इस शो को जीत सकते हैं।
विज्ञापन


वेगड़ा के मुताबिक अमन का तेज दिमाग और दृढ़ता उन्हें शो के आखिर तक ले जा सकती है। उनके अनुसार इस वक्त सबसे बड़े गेम अमन वर्मा खेल रहे हैं। उनका दिमाग काफी तेज है और ये उनके स्वभाव में है। घर में टिके रहने और शो जीतने के लिए उनके अंदर धैर्य और हुनर है। वो किश्वर, कीथ और मेरे साथ थे। मुझे लगता है कि उनके अंदर समझ है। वो जीत सकते हैं।

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंस नरूला में जीतने की लगन है और वो उन्हें बेहद असली इंसान लगे। वेगड़ा ने कहा, 'वो जीतने के लिए हीरो हैं। वो किसी और चीज की परवाह नहीं करते। उन्हें प्राइज मनी की भी परवाह नहीं है। वो सिर्फ इस शो को जीतना चाहते हैं। वो असली इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और राज भी खोले

अरविंद को इरानी अभिनेत्री मंदना करीमी अजीब इंसान लगीं। उनका मानना है कि मंदना अपनी जरूरत के हिसाब से और फायदे के लिए किसी का भी साथ दे सकती हैं और किसी का भी साथ छोड़ सकती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मंदना अपने कंफर्ट जोन में काम करती हैं। अगर उन्हें लगता है कि वो एक इंसान के साथ सहज महसूस कर रही हैं तो वो पूरे दिन उसके साथ रहेंगी और बाद में उसको भूल जाती हैं।'

अरविंद वेगड़ा ने कहा कि शो में जाकर उन्हें जिंदगी का बहुत बड़ा अनुभव मिला है और उन्हें अपने परिवार और दोस्ती की अहमियत पता चली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें