फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: 'उन्हें स्मृति ईरानी से प्रेरणा लेनी चाहिए', 'अनुपमा' के राजनीति में आने से खुश हैं राजन शाही

Sat, 04 May 2024 04:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता राजन शाही ने रुपाली गांगुली को मेहनती बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री की प्रशंसा की और उन्हें उनकी नई राजनीतिक यात्रा में प्रोडक्शन हाउस के समर्थन का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
राजन शाही और रूपाली गांगुली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में मशहूर अदाकारा रूपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री के इस कदम ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर रूपाली को उनके फैंस का खूब प्यार और शुभकामनाएं मिल रही है। अब शो के निर्माता राजन शाही ने भी अभिनेत्री को ढेरों शुभकामनाएं दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


राजनीति में हुई अनुपमा की एंट्री
'अनुपमा' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश किया है। अभिनेत्री ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री ने इस खबर की पुष्टि की थी। गांगुली के फैसले को अनुपमा शो के निर्माता राजन शाही ने सही बताया है।  

रूपाली के सपोर्ट में उतरे राजन शाही
 निर्माता राजन शाही ने रुपाली गांगुली को मेहनती बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री की प्रशंसा की और उन्हें उनकी नई राजनीतिक यात्रा में प्रोडक्शन हाउस के समर्थन का आश्वासन दिया। राजन शाही ने रूपाली गांगुली को अभिनेत्री से नेता बनी स्मृति ईरानी द्वारा अपनाए गए रास्ते से प्रेरणा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी से प्रेरणा लेने की दी हिदायत
राजन शाही ने कहा, "मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि रूपाली बीजेपी में शामिल हुईं। वह बहुत मेहनती और समर्पित व्यक्ति हैं। वह एक अच्छी इंसान हैं और हमें सक्रिय राजनीति में उनके जैसे लोगों की जरूरत है। वह सच में कड़ी मेहनत करेंगी और अनुपमा के रूप में उनका जो प्रभाव है, वह इसका इस्तेमाल सबके फायदे के लिए करेंगी।'' उन्होंने आगे कहा, ''स्मृति ईरानी जी ने पहले ही हम सभी को गौरवान्वित कर दिया है। जब वह भाजपा में शामिल हुईं तो उन्हें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। रूपाली अपने काम के प्रति बहुत पाबंद हैं इसलिए मुझे कोई समस्या नहीं दिखती। हम उनके सभी प्रयासों में उनका समर्थन करने के लिए मौजूद हैं।''
विज्ञापन

 

Pratibha Ranta: हिमाचल की 'कली' से लापता लेडीज की 'जया' कैसे बनीं प्रतिभा? भंसाली ने भी की असली हीरे की पहचान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें