रुपाली गांगुली का कमरतोड़ डांस
सालों बाद टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली रुपाली गांगुली आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने शो से जुड़ी अपडेट्स अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहतीं हैं। अपनी पॉपुलैरिटी को एंजॉय कर रहीं अनुपमा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियाे में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'घाघरा' पर डांस करती नजर आ रहीं हैं।
रात को 3 बजे ठुमका लगाते नजर आईं 'अनुपमा'
इस वीडियो में रुपाली बेहद खूबसूरत घाघरे में ठुमका लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, "रात के तीन बजे...शॉट चेंज हो रहा है...सुबह नौ बजे से शूट कर रहे हैं... तो नींद भगाने के लिए क्या किया जाए....? कोरियोग्राफर को बुलाकर डांस किया जाए !!! आखिर इस सुंदर घाघरे में एक रील तो बनता है। प्लीज मेरे डांस को जज मत कीजिएगा।"
फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रुपाली का दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इसपर अपनी प्रतीक्रियां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैम मस्त टाइम पास है।" अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपको कौन जज कर सकता है, रुपाली मैम।" वहीं रुपाली के एक प्रशंसक ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं..आपकी क्या ही तारीफ करूं?"
'अनुपमा' में आ रहे लगातार ट्विस्ट
टीआरपी की सूची में टॉप पोजीशन मेंटेन करने के लिए 'अनुपमा' के मेकर्स रोजाना शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। इस समय शो में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी दिखाई जा रही है, जिसे मेकर्स ने अब शादी का नाम देने का फैसला किया है।