फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Mittal: अनुपम मित्तल ने अशनीर ग्रोवर पर किया कटाक्ष! बोले- अपमानित करने वाला शार्क टैंक की सीट पर...

Thu, 29 Dec 2022 09:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल - फोटो : social media
विज्ञापन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था। इसी को देखते हुए अब इसका दूसरा सीजन लाने की भी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसका प्रीमियर 2 जनवरी 2023 को किया जाएगा। शार्क टैंक के पिछले सीजन के पांच जजेस पीयूष जैन, अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर और अनुपम मित्तल ने दूसरे सीजन में भी वापसी की है। वहीं अशनीर ग्रोवर और गजल अलघ इस बार शो में जज की कुर्सी पर दिखाई नहीं देंगे। जबकि अमित जैन शो से जुड़ गए हैं। अब इसी बीच अनुपम मित्तल ने कथित अशनीर ग्रोवर पर तंज कसा है।

Pathaan Controversy: 'पठान' के समर्थन में आए सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, बोले- रंगों की वजह से कभी...

विज्ञापन

शार्क टैंक के पहले सीजन में अशनीर ग्रोवर को एक तल्ख जज के रूप में देखा गया है। वह अक्सर शो के दौरान प्रतिभागियों पर तीखी टिप्पणी करते दिखाई दिए। अशनीर ग्रोवर को जिन लोगों के बिजनेस आइडियाज 'मूर्खतापूर्ण' लगते थे, वह उन पर बहुत ही तीखा कटाक्ष करते दिखाई देते थे। अब एक साक्षात्कार के दौरान अनुपम मित्तल ने कहा कि किसी को उनके बिजनेस आडिया के लिए अपमानित करना सही नहीं है, भले ही वह सही लगे या न लगे।
 

Love Story: उस रात की एक गलती बनी अक्षय-रवीना के रिश्ते की 'कब्रगाह', शादी तक पहुंचने के बाद टूट गया था रिश्ता

अनुपम मित्तल ने बिना किसी का नाम लिए साक्षात्कार में कहा, "मैं किसी शार्क के बारे में  बात नहीं करने जा रहा हूं लेकिन एक टीम के तौर पर हमने पिछले साल कई पिचों पर लोगों को काफी छूट दी थी, इस साल आप देख सकते हैं कि थोड़ा सा बदलाव आया है।" इसके आगे अनुपम मित्तल ने कहा, "सुझाव देना एक बात है लेकिन किसी व्यक्ति को अपमानित करना पूरी तरह से अलग मामला है और यदि एक व्यक्ति बिजनेस आइडिया प्रजेंट कर रहा है जो इतना अच्छा नहीं है, वह उससे वह व्यक्ति बुरा नहीं बन जाता है।"
 

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा का फोन अनलॉक करने में पुलिस को मिली कामयाबी, शीजान की मां-बहन के मिले मैसेज

विज्ञापन

अनुपम मित्तल ने आगे कहा "मुझे लगता है कि आलोचनात्मक होने और किसी का अपमान करने में अंतर है, आपके पास एक खराब विचार या एक खराब बिजनेस या बहुत खराब बिजनेस प्लान हो सकता है, लेकिन यह आपको बुरा व्यक्ति नहीं  बनाता है। इसलिए मुझे लगता है कि हर कोई एक ड्रॉ करता है। आपके बिजनेस, आपके आइडिया, आपके प्लान की आलोचना करने और आपको रियलिटी चेक करने और आपको आईना दिखाने के लिए लाइन...क्योंकि यह सीजन दो है। किसी को अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है और जो कोई भी ऐसा करता है वह शार्क टैंक की सीट पर बैठने लायक नहीं है।"
 

Mika Singh: मीका ने आकांक्षा को बताया दोस्त से बढ़कर, बोले- मुहूर्त निकलेगा, तब बनाऊंगा वोटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें