अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के संबंधों के बारे में पता नहीं था। अंकिता का कहना है कि वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती हैं। उन्होंने कभी उससे बातचीत नहीं की है और न ही कभी मिली हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 15 महीने हो गये हैं और अभी तक किसी को नहीं पता कि उनकी मौत आखिरी कैसे हुई? सुशांत की मौत के इतने वक्त बाद अब उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का कहना है कि उसे सुशांत और रिया के रिलेशनशिप के बारे में पता नहीं था। अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के संबंधों के बारे में पता नहीं था। अंकिता का कहना है कि वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती हैं। उन्होंने कभी उससे बातचीत नहीं की है और न ही कभी मिली हैं।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती को डेट किया था। बता दें कि सुशांत 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। उनकी मृत्यु के बाद अंकिता, सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही थी। अब अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है, 'मैं रिया को नहीं जानती, तो मैं क्या कहूंगी? मुझे सुशांत और रिया के रिश्ते के बारे में भी पता नहीं था। मैंने वैसे भी उसके बारे में कभी बात नहीं की है। वह जहां भी हो भगवान उसे आशीर्वाद दें। मैंने किसी से कोई संबंध नहीं बिगाड़ा है, क्योंकि मेरा किसी से संबंध ही नहीं है। मेरा जिससे रिलेशन था, उसके लिए मैंने स्टैंड लिया।
बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बन रहीं अंकिता
अंकिता लोखंडे ने कहा कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। अपने को ट्रोल किये जाने के बारे में अंकिता ने कहा कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है। लोगों को जब लगता है, मुझे देवी बना देते हैं, और जब मर्जी को उतार देते हैं। बीते चार साल से सुशांत मेरी जिंदगी में नहीं था। किसी और का गुस्सा मेरे ऊपर निकालने का कोई मतलब नहीं है।