फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: 'अच्छा तो मैं चलती हूं', लाफ्टर शेफ्स के फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे ने लिखा इमोशनल नोट

Sun, 27 Jul 2025 08:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Laughter Chefs Finale: अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस और 'लाफ्टर शेफ्स' के सह-प्रतियोगियों का धन्यवाद किया। इस शो का दूसरा सीजन अब अपने आखिरी एपिसोड की ओर बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता लोखंडे इन दिनों टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह शो अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। जिसे लेकर अंकिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@lokhandeankita
अंकिता का खास पोस्ट
अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ एक मजेदार रील शेयर की और लिखा कि यह शो उनके लिए बहुत खास रहा। उन्होंने फैंस का प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह प्यार उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने कलर्स टीवी और शो की टीम को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें एक बड़ा और प्यारा परिवार दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
अंकिता ने सह-प्रतियोगियों का किया धन्यवाद
अंकिता ने अपने सह-प्रतियोगियों अली, करण, निया, काश, रीम, सुदेश जी, कृष्णा, अभिषेक, सैम, एल्विश, रूबी, राहुल, जन्नत, भारती और हरपाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस शो में सभी ने साथ मिलकर बहुत मस्ती की और प्यार बांटा। अंकिता ने लिखा, 'लाफ्टर शेफ्स सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक थेरेपी है, जो हम सभी के लिए जरूरी थी।'

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता की रील
रील में अंकिता बैंगनी साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं, वहीं विक्की भी व्हाइट सूट में हैंडम दिख रहे हैं। इस रील के बीच में एल्विश यादव भी नीले सूट में मस्ती करते दिखाई दिए। निया शर्मा अंकिता के साथ गले मिलती नजर आईं। आखिर में पूरी टीम ने शूटिंग खत्म होने के बाद कैमरे के लिए पोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
लाफ्टर शेफ्स
'लाफ्टर शेफ्स' एक मजेदार रियलिटी शो है, जिसमें सेलिब्रिटी जोड़ियां खाना बनाते हैं और हंसी-मजाक का माहौल बनता है। इस शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह होस्ट करते हैं। आज, 27 जुलाई को यह शो खत्म हो रहा है और इसकी जगह "पति पत्नी और पंगा" शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: 35 साल की खूबसूरत कृति सेनन की करोड़ों में हैं नेटवर्थ, जानें पूरी डिटेल.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें