आध्याश्री अपनी मम्मी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
मम्मी को सोशल मीडिया चलना नहीं आता, सब मैं ही करती हूं’ - आध्याश्री
सिर्फ 13 साल की उम्र में आध्याश्री सोशल मीडिया पर लाखों लोगों की तारीफ हासिल कर चुकी हैं। लेकिन अब उनका सपना ‘सुपर डांसर 5’ के मंच पर खिताब जीतने का है। आध्याश्री ने बताया, 'डांस मेरे अंदर अपने आप आ गया था। एक दिन गणपति फेस्टिवल के कॉम्पिटिशन में स्टेज पर चढ़ गई और बिना बताए डांस करना शुरू कर दिया। यहां तक कि मम्मा को भी नहीं पता था।'
मुंबई तक का सफर आध्याश्री के लिए आसान नहीं था। वह कहती हैं, 'मम्मी गांव में रहती हैं, शहर की चीजें उन्हें नहीं पता थीं। सब मैंने सिखाया, कहां जाना है? क्या करना है? मम्मी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है, वो मम्मी भी हैं और पापा भी।' सोशल मीडिया पर आध्याश्री की रील्स लाखों बार देखी जाती हैं, इस डांस के पीछे की मेहनत पूरी तरह उनकी है। वह कहती हैं, 'मम्मी को सोशल मीडिया नहीं आता, सब कुछ मैं ही करती हूं, वीडियो शूट, एडिट और पोस्ट। दूसरों की रील्स देखकर भी बहुत कुछ सीखा है।' स्टेज पर जाने से पहले आध्याश्री हमेशा भगवान का नाम लेती हैं। वह बताती हैं, 'राधा-राधा मेरा पसंदीदा मंत्र है। ये मुझे मेरे दादाजी ने सिखाया। बुआ भी हमेशा मेरा हौसला बढ़ाती हैं।'