फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में आई दरार! अभिनेत्री बोलीं- भूल जाओ कि हम शादीशुदा हैं

Mon, 13 Nov 2023 09:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच अक्सर लड़ाई देखने को मिली है। वीकएंड का वार पर सलमान खान ने विक्की को उनकी पत्नी के प्रति खराब व्यवहार के लिए लताड़ा।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे इस समय 'बिग बॉस 17' के घर में बंद हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ घर में प्रवेश किया। हालांकि, घर में एंट्री करते ही यह जोड़ी अपने झगड़े की वजह से सुर्खियां बटोरने लगी है। कपल शो में अक्सर लड़ाई करते हुए दिख रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता के पति को ट्रोल करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि वह अक्सर अपनी पत्नी की बेइज्जती करते रहते हैं।

विज्ञापन


सलमान ने विक्की को लताड़ा
अब वीकएंड का वार पर सलमान खान ने विक्की को उनकी पत्नी के प्रति खराब व्यवहार के लिए लताड़ा। अब नए प्रोमो में विक्की जैन को 'दिल का घर' से 'दिमाग का घर' में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां अंकिता उनके साथ नहीं रहेंगी। यह सुनकर अभिनेत्री थोड़ी परेशान हो जाती हैं, जबकि विक्की हंसते हैं और बाकी प्रतिभागियों के साथ मस्ती करते हैं।
Bipasha Basu: बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी देवी का पहला जन्मदिन, दिवाली पूजा की दिखाई झलक
विज्ञापन


विक्की-अंकिता की लड़ाई
इसके बाद बिग बॉस इस जोड़ी पर तंज कसते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि अंकिता आप जिसके लिए उदास हैं, वह नाच-गा रहे हैं। बाद में अंकिता और विक्की की फिर लड़ाई हो जाती है। इस दौरान अंकिता अपने पति विक्की से कहते हैं कि तुमने मुझे इस्तेमाल किया है, भूल जाओ कि अब हम शादी-शुदा हैं, तुम्हे अकेले खेलना है खेलो तुम हमेशा से ही ऐसे थे, तुम स्वार्थी हो।
विज्ञापन

Sunday Box Office: ओपनिंग डे पर 'टाइगर 3' ने 'भारत' और 'गदर 2' को दी पटखनी, बेदम हुई '12वीं फेल'!

विक्की के बारे में क्या बोलीं अंकिता
इससे पहले, मुनव्वर फारुकी के साथ बातचीत में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के दूसरे पक्ष और गुस्से के मुद्दों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह लड़ाई के दौरान उनकी आवाज से नहीं निपट सकतीं। साथ ही अंकिता ने विक्की को कीड़ा भी बताया था। विक्की जैन को अक्सर अंकिता पर गुस्सा करते हुए देखा जाता है। वह शो में अंकिता पर चिल्लाते हुए ही नजर आते हैं।
Mulraj Rajda: सिनेमा में मूलराज राजदा का रहा विशेष योगदान, रामायण में महाराज जनक के किरदार से मिली थी पहचान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें