फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 'दिवाली' एपिसोड में खानजादी पर भड़के सलमान खान, कटरीना कैफ ने भाईजान को कराया शांत

Sun, 12 Nov 2023 10:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार का 'वीकएंड का वार' एपिसोड सबके लिए खास रहा। जहां एक तरफ 'बिग बॉस 17' के सेट पर कटरीना कैफ ने शिरकत की, वहीं दूसरी ओर यह दिवाली स्पेशल एपिसोड होने वाला है।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 17 में हर रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक-दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और वीकएंड का वार में सलमान खान सबकी क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार 'वीकएंड का वार' में सलमान खान के साथ अभिनेत्री और उनकी को-स्टार कटरीना कैफ धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान कटरीना, सलमान खान का गुस्सा शांत करती भी नजर आईं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

खानजादी पर भड़के सलमान

विज्ञापन

इस बार का 'वीकएंड का वार' एपिसोड सबके लिए खास रहा। जहां एक तरफ 'बिग बॉस 17' के सेट पर कटरीना कैफ ने शिरकत की, वहीं दूसरी ओर यह दिवाली स्पेशल एपिसोड होने वाला है। इस एपिसोड में बीबी हाउस के कंटेस्टेंट पटाखे जलाते नजर आएंगे। कलर्स टीवी द्वारा हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में, सलमान खान को दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार के लिए बेज रंग का कुर्ता पहने देखा गया। क्लिप में सलमान खान खानजादी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इस पल में भाईजान को 'टाइगर 3' की उनकी को-स्टार कटरीना कैफ संभालती हैं।

कटरीना ने भाईजान को किया शांत
सलमान को कहते सुना जा सकता है कि, 'आपको सिर्फ झगड़ा करना है क्या इस घर में?' जैसे ही खानजादी खुद को समझाने की कोशिश करती है, सलमान अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं, 'कटरीना आई हुई है दिवाली के लिए और घर में ये सब चल रहा है।' कटरीना सलमान के साइड में खड़ी दिखाई दे रही हैं। जब खानजादी सलमान को अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं, तो वह कहते हैं कि 'यार तू मुझे माफ कर दे खानजादी। आपको कुछ बात समझ में आ रही है जो मैं कह रहा हूं आपसे? लाइन और लिमिट ना क्रॉस करें इस घर में कोई।' इसके बाद परेशान कटरीना सलमान का हाथ पकड़कर उन्हें पीछे खींचती नजर आती हैं।
विज्ञापन



रिलीज हुई 'टाइगर 3'
आपको बता दें, सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' आज यानी दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में सलमान खान एक बार फिर टाइगर और कटरीना कैफ 'जोया' की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें