अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। इस समय केबीसी का 14 वां सीजन चल रहा है। इस शो से कुछ कंटेस्टेंट अच्छी खासी रकम जीतकर जाते हैं तो कई बार एक सवाल का गलत जवाब भारी पड़ जाता है। फिलहाल हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की हॉट सीट पर दस साल के दिवित भार्गव बैठे थे लेकिन एक गलत जवाब की वजह से वह अपनी जीते हुए रुपये भी हार गए। हालांकि उन्होंने खुद गलत जवाब नहीं दिया था बल्कि वह एक्सपर्ट की राय के साथ गए थे।