फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी को मिला 'इंडियाज प्राइम आइकन' खिताब

Fri, 25 Jan 2013 02:38 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को 'इंडियाज प्राइम आइकन' के खिताब से नवाजा गया है। गुरुवार को बिग सीबीएस प्राइम्स शो के 'इंडियाज प्राइम आइकन' का खिताब अमिताभ बच्चन को दिया गया। खिताब की दावेदारी में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, संगीतकार ए.आर. रहमान और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ने बिग बी को खिताब से सम्मानित किया।

खिताब पाने के बाद बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और प्रियंका चोपड़ा व अनुष्का शर्मा का शुक्रगुजार हूं, उन्होंने 'इंडियाज प्राइम आइकन' 2012 का यह खिताब मुझे दिया।"
विज्ञापन


बिग सीबीएस के समारोह में निर्देशक सुधीर मिश्रा, अभिनेत्री नीतू चंद्रा और व्यवसायी आनन्द चक्रवर्ती भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें