फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थोड़े बदले-बदले दिखेंगे अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन अब बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी ऐक्टिंग करते नजर आएंगे। उनके प्रोडक्शन हाउस तले बन रहे इस ‘युद्ध’ नाम के सीरियल पर सबकी नजरें हैं। अमिताभ इस कहानी मुख्य भूमिका निभाएंगे। लेकिन खास बात यह है कि फिल्मों में मेकअप के साथ नजर आने वाले बिग बी को इस सीरियल में आप नहीं के बराबर मेकअप में देखेंगे।
विज्ञापन

फिल्म की तरह हो गया यह सीरियल

असल में यह सीरियल एक रियलिस्टिक फिल्म की तरह बनाया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि इसमें हर चीज एकदम वैसी ही दिखे, जैसी वह अपने असली रूप में दिखती है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी तय किया है कि वह इस सीरियल में बिना मेकअप के ऐक्टिंग करेंगे। ‘युद्ध’ में अमिताभ एक ऐसे बूढ़े व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं जिसका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। ऐसे में उनकी बढ़ती उम्र और बीमारी को मद्देनजर करके यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

खुद अमिताभ ने दिया यह आइ‌डिया

बताया जाता है कि यह आइडिया खुद अमिताभ का था। बिना मेकअप के वह अपने किरदार के और ज्यादा करीब नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार अमिताभ ने अपने ऐक्टिंग कैरियर में पहले कभी इस तरह का रोल नहीं निभाया है। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, बाकि कलाकारों को अपने किरदार के अनुरूप दिखाने के लिए उन्हें कम से कम मेकअप में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें