फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 18: सलमान ने जानबूझकर उड़ाया अरफीन खान के प्रोफेशन का मजाक? ऋतिक रोशन के माइंड कोच ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Tue, 12 Nov 2024 02:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान ने 'बिग बॉस 18' में अरफीन खान के प्रोफेशन का कई दफा मजाक उड़ाया था। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद ऋतिक रोशन के कोच ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
अरफीन खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइंड कोच अरफीन खान ने बड़े ही धाकड़ अंदाज में 'बिग बॉस 18' में एंट्री ली थी। अरफीन जाने-माने अभिनेता ऋतिक रोशन के कोच रहे हैं। यही वजह है कि अरफीन के शो का हिस्सा बनने पर ऋतिक ने उन्हें भर-भरके बधाइयां दी थीं। हालांकि, शनिवार को सलमान खान के रियलिटी शो से अरफीन खान का पत्ता कट गया। अरफीन इस एविक्शन से बेहद निराश दिखे और उन्होंने इसे असामयिक निकास कहते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं, अब अरफीन ने अपने प्रोफेशन को लेकर सलमान खान की टिप्पणियों के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

सलमान के मजाक पर अरफीन की दो टूक 

शो में सलमान खान ने कई दफा अरफीन खान और उनके प्रोफेशन का मजाक उड़ाया था। इसे लेकर अरफीन का कहना है, 'जब सलमान जैसा कोई सुपरस्टार जिक्र करता है या मजाक उड़ाता है, तो इसका आप पर असर पड़ता है।' अरफीन ने सलमान द्वारा उनके माइंड कोच होने को लेकर कटाक्ष करने के बारे में कहा, 'हालांकि, मुझे एहसास हुआ कि यह उनका इरादा नहीं था। वह नहीं जानते कि मैं क्या करता हूं, और इसके बारे में भ्रमित होना ठीक है।'

'सलमान ने जानबूझकर नहीं किया अपमान'

अरफीन खान ने आगे कहा, 'यही कारण है कि मैं उनके सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार था, लेकिन एक गलतफहमी थी। हालांकि, मुझे साफ करना चाहिए कि उन्होंने जानबूझकर मेरा या मेरे पेशे का अनादर नहीं किया।' उन्होंने कहा कि सलमान के साथ उनकी बातचीत की बदौलत लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि वह क्या करते हैं। 

करियर पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव? 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनके करियर पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, अरफीन ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि यह मेरे पेशे को लाखों गुना बेहतर बना देगा। आज हर कोई यह जानना चाहता है कि एक माइंड कोच क्या करता है और यह बहुत अच्छी बात है।'
विज्ञापन

कौन हैं अरफीन खान?

अरफीन खान एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्हें मुख्य तौर पर ऋतिक रोशन के माइंड कोच के रूप में जाना जाता है। वह एक टेडएक्स वक्ता, एक लाइफ कोच और लेखक हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ भी मिलकर काम किया है।

Bigg Boss 18 PROMO: श्रुतिका ने करण को दोस्ती के नाम पर खूब सुनाई खरी खोटी, बोले- तेरे लिए नहीं खेल रहा हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें