फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली गोनी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी दिखीं साथ; लिखा- 'भैया फिर से कब मिलने...'

Wed, 25 Feb 2026 07:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aly Goni Birthday Post: आज अली गोनी का 35वां जन्मदिन है। इस खास दिन को अली ने कुछ बच्चों संग मनाया है। अली के साथ उनके जन्मदिन पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन भी नजर आईं।

 
विज्ञापन
अली गोनी जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक भारतीय अभिनेता और मॉडल अली गोना आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को अली ने कुछ खास बच्चों के साथ मनाया, जिनसे मिलने वह अक्सर जाया करते हैं। इस सेलिब्रेशन में अली की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन भी उनके साथ नजर आईं।

विज्ञापन

अली का पोस्ट
अली ने आज कई बच्चों और अपनी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस खास दिन की प्यारी तस्वीरें अली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अली ने खुद को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

बच्चों ने दिए गिफ्ट्स
अली ने आगे लिखा, 'जीवन के एक और साल का जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका है- चारों तरफ प्यारी मुस्कानें, ढेर सारा प्यार और वो छोटे-छोटे दिल जो मेरी पूरी दुनिया हैं। हर साल ये दिन आता है तो याद आता है कि असल में क्या सबसे ज्यादा मायने रखता है। इतने प्यारे-प्यारे हाथों से बने गिफ्ट्स के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन

अली का जन्म और करियर
अली गोनी का जन्म 25 फरवरी 1991 को जम्मू और कश्मीर में हुआ। वह एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं, जो हिंदी टेलीविजन में काफी प्रसिद्ध हैं। अली ने एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 5' में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की थी। अली को रोमांटिक शो 'ये है मोहब्बतें' में रमेश भल्ला का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। अली ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'नच बलिये 9' में भी भाग लिया है। उनका नाम अक्सर जैस्मीन भसीन के साथ जुड़ता आया है। दोनों की तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों कई साल से डेटिंग कर रहे हैं। हो सकता है कि अली और जैस्मीन जल्द ही शादी भी कर लें।

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच कितना है उम्र का फासला, जानें 'विरोश' के बारे में सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें