फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' के मंच पर पहुंची 'दे दे प्यार दे 2' की कास्ट, माधवन देंगे घरवालों को टास्क तो अजय ने पूछा यह सवाल

Sun, 09 Nov 2025 05:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के रविवार के एपिसोड में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की टीम नजर आएगी। घरवालों के साथ हंसी-मजाक भी होगा और साथ ही उन्हें टास्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान काफी तीखे तेवर के साथ नजर आए। उन्होंने कुछ प्रतिभागियों की जमकर क्लास लगाई। कुछ को हिदायत दी। वहीं, रविवार के 'वीकएंड का वार' एपिसोड भी काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की स्टारकास्ट पहुंचेगी।

विज्ञापन

अजय देवगन ने प्रणित से पूछा ऐसा सवाल, हैरान हो गए सलमान
रविवार के वीकएंड का वार एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि शो में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन और मिजान जाफरी नजर आ रहे हैं। अजय देवगन प्रतिभागी प्रणित मोरे से पूछते हैं, 'क्या आपने मेरे ऊपर भी कोई जोक मारा?' इस पर प्रणित कहते हैं, 'नहीं, आपको मैं बहुत मानता हूं'। इस पर सलमान खान काफी हैरान होते हैं और मुस्कुरा देते हैं। प्रणित के जवाब पर बाकी प्रतिभागी हंसने लगते हैं। बता दें कि प्रणित मोरे ने घर से बाहर रहते हुए अपने जोक्स में सलमान का मजाक उड़ाया था। इस पर सलमान उनकी क्लास लगा चुके हैं।
 

माधवन ने गौरव खन्ना से किया सवाल
शो में आर माधवन भी प्रतिभागियों से रूबरू होंगे। वे घरवालों को टास्क देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने गौरव खन्ना से सवाल किया कि आपको क्या लगता है कि किस घरवाले के साथ आपको रिश्ता तोड़ना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा कि तान्या और फरहाना। उन्होंने कहा कि इन दोनों के साथ आने से घर में कलेश का लेवल काफी ऊपर हो जाएगा।
 
विज्ञापन

फरहाना की लगेगी क्लास
इस एपिसोड में गौरव खन्ना पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर सलमान खान फरहाना की क्लास लगाएंगे। वहीं, गौरव खन्ना से कहेंगे कि आपको कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि यह शो कलर्स पर रात साढ़े दस बजे प्रसारित होता है। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें