फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे से जुदा हो रहे हुनर हाली-मयंक गांधी, शुरू हुई तलाक की कार्यवाही, पैपराजी से मुंह छुपाते नजर आए एक्टर

Fri, 07 Nov 2025 03:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hunr Hali Mayank Gandhi Divorce Proceedings: टीवी के पॉपुलर कपल हुनर हाली और मयंक गांधी अपनी शादी के नौ साल बाद एक-दूजे से तलाक ले रहे हैं। कथित तौर पर आज से तलाक की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
हुनर हाली और मयंक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुनर हाली और मयंक गांधी तलाक ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के तलाक की कार्यवाही आज से शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक्टर्स कोर्ट के बाहर नजर आए। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हुनर हाली और मयंक गांधी एक कोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी दोनों की ओर से तलाक की कार्यवाही को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कोर्ट के इस वीडियो के सामने आने से उनकी तलाक की अफवाहें सच साबित हो रही हैं। जहां एक ओर हुनर एक वकील से बात करने के बाद कोर्ट के अंदर जाती दिखीं। वहीं कोर्ट से बाहर आते वक्त मयंक पैपराजी को देखते ही अपना मुंह हाथ से छुपाने की कोशिश करते नजर आए। 

हुनर और मयंक की शादी
हुनर हाली और मयंक गांधी ने 2016 में शादी की थी। इनकी शादी पारंपरिक पंजाबी तरीके से दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित पहाड़ी वाले गुरुद्वारे में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुनर और मयंक की पहली मुलाकार परिवार के जरिए ही हुई थी। इनकी अरेंज मैरिज थी।

फैंस का अनुमान
हुनर और मयंक दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते नजर आए। हालांकि, पिछले काफी वक्त से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे थे और ना सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर कर रहे थे। ऐस में फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन

हुनर और मयंक का करियर
दरअसल, हुनर अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों से ब्रेक लेना चाहती हैं। हुनर को 'पटिया बेब्स', 'कहानी घर-घर की' और 'वीर हनुमान' जैसे शोज में देखा जा चुका है। वहीं, मयंक को 'काला टीका' और 'अदालत' जैसे टीवी शोज के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: माही विज ने अस्पताल से शेयर किया हेल्थ अपडेट, बताई अपनी दिली इच्छा, फैंस से की खास गुजारिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें