यो यो हनी सिंह बने गेस्ट जज
सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के स्टेज पर मलाइका अरोड़ा और यो यो हनी सिंह नजर आ रहे हैं। हनी सिंह गेस्ट जज बनकर इस शो में आए हैं। मलाइका ने रेमो डिसूजा की फरमाइश अपने हिट आइटम नंबर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ पर गजब का डांस किया। इस डांस को देखकर हनी सिंह भी स्टेज पर आ गए।
मलाइका-हनी की जुगलबंदी
हनी सिंह ‘मुन्नी बदनाम हुई…’गाने को माइक पर गाने लगे और मलाइका इस पर और भी जबरदस्त डांस करने लगी। मलाइका ने रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही थीं। इस पर उनका कमाल का डांस, डांसिंग रियालिटी शो को और भी खास बना रहा है। मलाइका और हनी सिंह के गाते और डांस करते हुए रेमो डिसूजा ने भी ज्वाइन किया। तीनों ने मिलकर इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के स्टेज पर तहलका ही मचा दिया।
फिल्मों में एक्टिंग भी करती हैं
मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ के अलावा भी कई हिट डांस नंबर किए हैं। साथ ही वह फिल्मों में एक्टिंग भी करती हैं। इसके अलावा टीवी पर रियालिटी शो को होस्ट भी करती हैं। पिछले दिनों वह अर्जुन कपूर से अपने ब्रैकअप को लेकर भी चर्चा में रही हैं। यह दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन अब इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं।