हाल ही में, दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंची थीं। ब्लैक कलर के ड्रेस में इस कपल की जोड़ी बहुत खूबसूरत दिख रही थी। जब दीपिका इवेंट से वापस लौटने लगीं तब उनके साथ एक हादसा हो गया। दीपिका चलते-चलते अचानक लड़खड़ा गईं। वे गिरने ही वाली थीं कि बगल में खड़े शख्स ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे वे गिरने से बच गईं। लेकिन, दीपिका को उस शख्स की मदद रास नहीं आई। वे उस शख्स को थैंक्यू बोलने की जगह आंखे दिखाने लगीं।
दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'व्लॉग में तो बहुत अच्छी बनने की एक्टिंग करती है, लेकिन रियल में जो मदद करता है, उसी को आंखे दिखाती है, वाह क्या रवैया है, यही अंदाज व्लॉग में भी दिखाती तो मजा आ जाता'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'भलाई का जमाना ही नहीं है, दीपिका ने इस कहावत को सच कर दिखाया'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'अनावश्यक रवैया..... वे सच में दीपिका की मदद करने की कोशिश कर रहा था। गिर जाती तो अच्छा होता, उसे अपने हाल पर रहने दो'।
दीपिका की तरफ से अभी तक इस ट्रोलिंग को लेकर कोई जवाब नहीं आया है। कुछ दिनों पहले ही दीपिका अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी के आउटफिट को लेकर ट्रोल हुई थीं। उन्होंने सबा के सारे आउटफिट्स को खुद डिजाइन किया था। यही नहीं, अपनी फैमिली के भी सारे कपड़े तैयार किए थे, लेकिन लोगों को सबा का लुक पसंद नहीं आया था, इस पर लोगों ने दीपिका को जिम्मेदार ठहराया।