फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Goel: सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की दमदार एंट्री, पुराने किरदार अनुज से तुलना पर तोड़ी चुप्पी

Wed, 19 Mar 2025 05:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस समय टीवी के सबसे हिट सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल भी एक नए किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार की तुलना सीरियल के ही एक पुराने किरदार अनुज से हो रही है। हाल ही में मनीष गोयल ने इस तुलना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
अभिनेता मनीष गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम@abhinetamanishgoel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘अनुपमा’ लंबे समय दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना रहता है। इस सीरियल में मुख्य किरदार अनुपमा को रुपाली गांगुली निभाती हैं। हाल ही में सीरियल में मनीष गाेयल भी एक अलग किरदार में नजर आए हैं। उनके किरदार की तुलना दर्शक सीरियल के ही एक पुराने किरदार अनुज से कर रहे हैं। अनुज के किरदार को गौरव खन्ना ने निभाया था। इस तुलना पर मनीष क्या बोले, जानिए?

विज्ञापन


मनीष को कॉम्पिटिशन पसंद है 
पिछले दिनों मनीष गोयल के किरदार की एंट्री सीरियल ‘अनुपमा’ में जेल के सीन में करवाई गई। जेल में मनीष गाेयल का जो लुक है, वो पुराने किरदार अनुज (गौरव खन्ना) से काफी हद तक मेल खाता है। ऐसे में दर्शक इन दोनों किरदारों की तुलना कर रहे हैं। इस पर मनीष गाेयल ने इंडिया फोरम को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा-‘मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। जहां तक अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) के किरदार से तुलना की बात है तो मुझे कॉम्पिटिशन अच्छा लगता है।’

ये खबर भी पढ़ें: Anupama: ‘शायद वो नई कास्टिंग एजेंसी खोल रही हों’, रुपाली गांगुली की कास्टिंग बदलने के आरोपों पर बोले राजेश

अपने किरदार की अलग पहचान बनानी है 
मनीष गोयल आगे कहते हैं, ‘मैं सीरियल ‘अनुपमा’ के चर्चित किरदार वनराज, अनुज के बाद अपने किरदार के लिए अलग जगह, पहचान बनाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दर्शक मेरे किरदार को भी याद करें। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।' 

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: रुपाली बोली-‘टीवी की दुनिया ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया’, एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को सराहा

इन सीरियल में नजर आए मनीष 

विज्ञापन

‘अनुपमा’ सीरियल के अलावा मनीष गोयल ने कई टीवी सीरियल किए हैं। वह ‘जस्ट मोहब्बत’, ‘सीआईडी’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘मेहंदी तेरे नाम’ की जैसे सीरियल में नजर आए। टीवी सीरियल की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय मनीष गोयल का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था, उन्हें अपने करियर में काफी संघर्ष करना पड़ा, इस बारे में अभिनेता ने कुछ इंटरव्यू में बताया है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें