फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी शो की रचना कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्मों के लेखक, अली असगर निभा रहे मुख्य किरदार

Fri, 21 Aug 2020 08:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अली असगर और परितोष पेंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

आने वाली 31 तारीख से टीवी पर एक कॉमेडी शो 'अकबर का बल बीरबल' शुरू होने जा रहा है। यह धारावाहिक अकबर और बीरबल के बीच होने वाली नोकझोंक, अकबर की जिंदगी में घटने वाली अजीब घटनाएं और कुछ परेशानियों को मजाकिया तौर पर पेश करेगा। इस शो के मुख्य लेखक और रचनात्मक निर्माता परितोष पेंटर हैं। परितोष को धमाल, टोटल धमाल, ऑल द बेस्ट और पोस्टर बॉयज जैसी फिल्में लिखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह तेनाली रामा, पार्टनर्स, माय नेम इज लखन जैसे टीवी धारावाहिकों की रचना भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


इस शो के बारे में अमर उजाला ने अकबर का किरदार निभा रहे कलाकार अली असगर से विस्तार से चर्चा की। अली ने बताया, 'हम इस शो में अकबर के राज करने के तरीके, उनका राजतंत्र और इतिहास पर रोशनी नहीं डालने वाले हैं। इस शो में हम सिर्फ मजाकिया तौर पर एक ह्यूमरस साइड लेकर आने वाले हैं। अकबर के आसपास रहने वाले सभी लोग बेवकूफ हैं। उनका बेटा शेखू बेवकूफ है। उनकी बीवी जरूरत से ज्यादा सख्त है। जो उनका वजीर ए आलम है, वह उनका साला है। उसके सामने बादशाह को झुकना पड़ता है। मंत्री सारे निकम्मे है। इस कठिन वक्त में हम सिर्फ लोगों को हंसाने की कोशिश करेंगे।'

विज्ञापन

अली असगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह शो एक कलाकार के तौर पर अली के लिए बहुत खास है। वह बताते हैं, 'मैंने कभी कोई ऐतिहासिक किरदार नहीं किया है और न ही कभी किसी पौराणिक कथाओं पर आधारित शो का हिस्सा रहा हूं। एक कलाकार के अंदर लालच बहुत भरा होता है। वह हर तरह के किरदार करना चाहता है। इस शो तक मुझे मेरा लालच ही खींच लाया। सीखने के लिए बहुत कुछ है। क्योंकि एक बादशाह का पहनावा, उसका चलने का अंदाज, उसके बात करने का अंदाज, उसके खड़े होने का अंदाज। ये सब मेरे लिए नया है।'

इस किरदार की प्रेरणा लेने के लिए अली ने 'मुगल-ए-आजम' फिल्म का सहारा लिया। वह कहते हैं, 'जब हम कोई ऐसा किरदार करने लगते हैं तो उस सेटअप में आने के साथ ही सब कुछ समझ में आ जाता है। मैं महान फिल्म 'मुगल-ए-आजम' देख कर बड़ा हुआ हूं। उस फिल्म के बारे में मैंने सुना है कि जब पृथ्वीराज कपूर जी अकबर का किरदार निभा रहे थे तो वह कमरे में बंद रहते थे। जब बाहर निकलते थे तो उसी रौब के साथ निकलते थे जो उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किया है। हालांकि, मैं उन महान कलाकार की अपने साथ तुलना नहीं कर सकता लेकिन वह सब देख कर मैंने किरदार को पकड़ लिया।'

पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंजली मेहता ने छोड़ा शो, जगह को भरने के लिए ऑडिशन शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें