बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए अब्दु रोजिक शो के बाद भी लगातार सुर्खियों में हैं। अब्दु को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही 'बिग ब्रदर' शो का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अब्दु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु खुद अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए नजर आए।