टीवी शो 'कुसुम' में अपने किरदार 'कुमुद' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन सबके बीच आशका ने प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में और अपने होने वाले बच्चे के लिए एक दिल छू लेने वाली कविता लिखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया है कि उन्हें दिन भर क्या करना पड़ता है।
होने वाले बच्चे के लिए आशका ने लिखी दिल छू लेने वाली कविता
आशका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर कर दिन में 10 घंटे काम करने से लेकर इस समय अपने पति से दूर रहने तक और अपने होने वाले बच्चे को लेकर एक प्यारी कविता लिखी है। उन्होंने लिखी है, “कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू, मैं टाइम के जरिये आगे पुश होती हूं, मैं अपना बेस्ट महसूस नहीं कर रही हूं कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू मैं बिना किसी खुशी के ब्रस्ट हो रही हूं कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू। मैं काम पर दिन में 10 घंटे रहती हूं, कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू। मैं तुम्हारे पिता से दूर रहने के लिए फ्यूचर बनाने के लिए कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू। स्वीट बेबी मैं तुमसे मिलने का इंतजार करती हूं हर दिन कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू! ब्रेंट गोबले बेस्ट डेड बनने के लिए वी लव यू!"
मदर्स डे पर शेयर की थी गुड न्यूज
बता दें कि ब्रेंट गोबले और आशका ने मदर्स डे के मौके पर मई की शुरुआत में अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था, "इस मदर्स डे पर यह और भी खास हो जाता है!" "हमारा परिवार और हमारी प्रैक्टिस इस नवंबर 1 तक ग्रो करती है! हमें एक प्यार भरा आइडिया भेजें क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी जर्नी शुरू कर रहे हैं! बीच बेबी ऑन द वे है! #पेरेंट्स टू बी,उनकी शादी 2017 में हुई है और नवंबर में उम्मीद कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें- Gufi Paintal Death: ‘शकुनि’ के निधन पर बोले ‘द्रोणाचार्य’, महाभारत के एक अध्याय का अंत हो गया