पर्दे पर ऐसा पहली बार होगा जब अमिताभ बच्चन अपनी उम्र से बड़े दिखाई देंगे। आमतौर फिल्मों में अमिताभ का चरित्र कभी भी बूढ़े व्यक्ति का नहीं होता है। अमिताभ जितनी उम्र के हैं उससे कम उम्र का ही अपने आप को दिखाते हैं। इस धारावाहिक में अमिताभ को काफी बूढ़ा दिखाया गया है।
फिल्म त्रिशूल की झलक
सीरियस में फिल्मायी गयी एक कंपनी का नाम शांति कंस्ट्रक्शन रखा गया है। कुछ याद आया आपको? दरअसल फिल्म त्रिशूल में भी अमिताभ की कंपनी का नाम शांति कंस्ट्रक्शन ही होता है। फिल्म में विजय अपनी मां शांति की याद में और दुष्मन से बदला लेने के लिए शून्य से अपनी शुरुआत करता है।
अनुराग का है क्रिएटिव निर्देशन
अनुराग कश्यप फिल्मों के लिए एक बड़ा नाम और चेहरा हैं। युद्घ धारावाहिक की खासितय यह है कि अनुराग कश्यप इस धारावाहिक के क्रिएटिव निर्देशक हैं। इस धारावाहिक की शूटिंग की दौरान अमिताभ ने ट्वीट करके कहा था कि उन्हें अनुराग के साथ काम करने पर गर्व हो रहा है।