फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने बढ़ाए मदद के हाथ, LA में आग राहत कार्यों के लिए दिया डोनेशन

Fri, 17 Jan 2025 11:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift:  कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आग से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
 
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। आम लोगों से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक अपने घर छोड़कर दूसरी जगह पलायन करने पर मजबूर हैं। साथ ही हॉलीवुड के कई दिग्गजों ने आग से प्रभावितों की मदद के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। अब मदद करने वालों की लिस्ट में दिग्गज गायिका टेलर स्विफ्ट का नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने आग पीड़ितों के लिए कुछ राशि दान की है। 

फैंस को डोनेशन के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन

गायिका टेलर स्विफ्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डोनेशन के बारे में जानकारी  साझा करते हुए अपने फैंस को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभिनेत्री ने कहा, "कैलिफोर्निया में लगी आग ने बहुत से परिवारों को तबाह कर दिया है और इन घटनाओं को सामने आते देखना दिल दहला देने वाला है। बहुत पीड़ा, नुकसान और विनाश। "जबकि बहुत से लोग अपने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं, ऐसे में कई संगठन और समूह भी हैं जो इन समुदायों को फिर से बनाने में मदद करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, उन्होंने आगे कहा, "यह वह संगठन हैं, जिन्हें मैंने डोनेशन दिया है। अगर आप दान डोनेट करना चाहते हैं तो कृपया करें।" 


यह खबर भी पढ़ें: Emergency X Review: इंदिरा गांधी के रोल में दर्शकों को पसंद आईं कंगना रनौत, इमरजेंसी को दर्शकों की मिली सराहना

डोनेट करने वाली संस्थाओं की लिस्ट की शेयर

विज्ञापन

गायिका ने उन संस्थाओं की लिस्ट भी शेयर की जो, पीड़ितों के लिए मदद कर रही हैं,  जिसमें ‘211 एलए’, ‘कैलिफोर्निया कम्युनिटी फाउंडेशन फंड’, ‘डायरेक्ट रिलीफ’, ‘ग्रेटर लॉस एंजिल्स एजुकेशन फाउंडेशन’, ‘ग्रेटर लॉस एंजिल्स के हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी’, ‘लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट फाउंडेशन’, ‘लॉस एंजिल्स रीजनल फूड बैंक’, ‘लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन फाउंडेशन इमरजेंसी रिलीफ फंड’, ‘म्यूसिकेयर्स’ और ‘पासाडेना एजुकेशनल फाउंडेशन ईटन फायर रिस्पॉन्स फंड’ शामिल हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Coldplay Concert: क्रिस मार्टिन और कोल्डप्ले बैंड पहुंचा मुंबई, कलिना एयरपोर्ट पर दिखे ये सितारे

आग से हो रहा सबकुछ तबाह
वैराइटी के मुताबिक पैसिफिक पैलिसेड्स और मालिबू में 15,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र जल गया है, जबकि अल्ताडेना में आग ने 10,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र को जला दिया। आग के चलत लॉस एंजिल्स को हुए नुकसान की अनुमानित लागत 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और यह बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें