क्या है शो की कहानी?
बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ की कहानी राजस्थान की शानदार पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक भव्य हवेली में परिवार, परंपरा और सत्ता के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। चैना एक होशियार और दयालु गांव की लड़की है, जो हमेशा जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए चतुराईपूर्ण तरीके खोजती है, लेकिन जब परिस्थितियां उसे देहाती गलियों से एक शानदार हवेली में ले आती हैं, तो उसकी दुनिया बदल जाती है। प्रोमो में संघर्ष के एक दिलचस्प सीन को दिखाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Donald Trump: 20 जनवरी को होगा डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह, जानें कब और कहां देखें लाइव अपडेट
चैना को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ में चैना की घमंडी भाभी का किरदार इशिता गांगुली ने निभाया है, जो मानती है कि सबसे बड़ी बहू होने के नाते उसे परिवार की विरासत की गारंटी है। हालांकि, एक चौंकाने वाले मोड़ में, हवेली की चाबियां चैना को सौंप दी जाती हैं। यह निर्णय सभी को हैरान कर देता है और सवाल उठता है कि चैना को इतनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए क्यों चुना गया?
यह खबर भी पढ़ें:
David Lynch: 'ब्लू वेलवेट'-'मुलहोलैंड ड्राइव' के निर्देशक डेविड लिंच का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस