तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने से शुरू हो चुकी है। 'ओडेला 2' क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का दूसरा भाग है। इसका पहला भाग साल 2022 में रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
निर्माताओं ने जारी किया शूटिंग का वीडियो
तमन्ना भाटिया 'ओडेला 2' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने इसकी शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इसमें तमन्ना को शिव शक्ति की भूमिका के लिए तैयारी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 'ओडेला 2' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि पहले शेड्यूल की शूटिंग वाराणसी में हुई है।
Salaar 2: 'सालार 2' में कियारा आडवाणी के काम करने पर आया बड़ा अपडेट, तुरंत जान लीजिए इस अफवाह की सच्चाई
यह कलाकार भी आएंगे नजर
फिल्म 'ओडेला 2' में तमन्ना भाटिया के अलावा हेबा पटेल, वशिष्ठ एन. सिम्हा, गगन विहारी, पूजा रेड्डी, सुरेंद्र रेड्डी और भूपाल भी अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण डी मधु क्रिएशन्स और संपत नंदी टीमवर्क्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत बी अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है।
Parineeti Chopra: 'मेरा वजन बढ़ते ही लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दीं', परिणीति चोपड़ा का छलका दर्द
विवाद में भी फंसी है तमन्ना
तमन्ना भाटिया 'ओडेला 2' के अलावा एक और कारण से भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उन्हें आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें 29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल मैच की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़ा हुआ है। मालूम हो कि तमन्ना से पहले संजय दत्त को भी 23 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।
Yodha on OTT: इस दिन ओटीटी पर फ्री में देख सकेंगे योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए खुशखबरी