फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लोगों से घिर गईं तमन्ना भाटिया, जैसे-तैसे खुद को बचाया, फैंस बोले- ये लोग समझते नहीं

Sun, 18 May 2025 04:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamanna Bhatia Viral Video: बीती रात तमन्ना भाटिया ने जी सिने अवार्ड में प्रस्तुति दी। जब वह कार्यक्रम से वापस आ रही थीं तो उनके साथ अजीब बात हुई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लोगों के बीच में हैं और असहज हैं। बीती रात तमन्ना भाटिया मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंची। तमन्ना ने यहां जी सिने अवार्ड में प्रस्तुति दी। जब वह प्रोग्राम वाली जगह से वापस जा रहीं थीं तो वह काफी असहज दिखीं। वह पुरुषों से दूरी बनाती हुई नजर आईं। 

विज्ञापन

भीड़ से अपने आपको बचाती दिखीं तमन्ना
शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया छोटे कपड़ों में प्रोग्राम वाली जगह से वापस जा रही हैं। ऐसे में कई पुरुष उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उनके पास आ रहे हैं। तमन्ना भीड़ से बचते दिखीं और अपनी कार की तरफ जाती दिखीं। जब वह भीड़ से बच रही थीं तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा था।

तमन्ना के साथ नहीं थी सिक्योरिटी
वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना जब खुद को पुरुषों से बचाती हैं तो उनके आस-पास कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। पहले उनसे कई लोगों ने उनके साथ फोटो लेने को कहा बाद में उन्हें लोगों ने घेर लिया। पुरुषों से घिरीं तमन्ना ने अपने आपको असहज महसूस किया और वह जल्दी से उस जगह से चली गईं।

यूजर्स ने किए कमेंट
वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'भाई वो असहज हो रही है। आप लोग समझते नहीं है।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इसीलिए इन लोगों को कलाकार नजरअंदाज करते हैं। वह कितना असहज हो रही है।' एक और यूजर ने लिखा है 'इनकी सिक्योरिटी कहां है?'

 
विज्ञापन

तमन्ना ने दिए आइटम नंबर्स
आपको बता दें कि हाल में तमन्ना भाटिया दो आइटम नंबर्स में नजर आईं हैं। उन्होंने स्त्री 2 फिल्म में 'आज की रात' और रेड 2 में 'नशा' गाने पर बेहतरीन डांस किया है। हाल ही में तमन्ना भाटिया कथित तौर पर विजय वर्मा के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें