बाहुबली फ्रैंचाइजी की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' रिलीज हो गई है। यह फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को मिला कर बनी है। इसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के मशहूर प्रेम गीत को शामिल नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर सवाल उठाया है। इस मामले पर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म से कई दृश्य हटाए गए
प्रभास और राणा दग्गुबाती के साथ एक प्रमोशनल चैट में, एसएस राजामौली ने कहा, 'दोनों भागों को मिलाकर फिल्म की अवधि लगभग पांच घंटे 27 मिनट की होती है। हालांकि, मौजूदा वर्जन तीन घंटे 43 मिनट का है। हटाए गए प्रमुख हिस्सों में कई गाने शामिल हैं। युद्ध वाले एपिसोड के कई दृश्य भी काटे गए हैं।'
कहानी पर आधारित थी फिल्म
राजामौली ने आगे कहा, 'बाहुबली का हर दृश्य अहम है, लेकिन हम चाहते थे कि नया संस्करण पूरी तरह से कहानी पर आधारित हो। पहला कट लगभग चार घंटे दस मिनट लंबा था। हमने अलग-अलग पृष्ठभूमि के सिनेमाई और गैर-सिनेमाई दर्शकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, उनकी प्रतिक्रिया ली और फिर इसे घटाकर तीन घंटे 43 मिनट कर दिया।'
बाहुबली: द एपिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली द एपिक के बारे में
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' शुक्रावार को रिलीज हुई है। यह तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के 1150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: 'बाहुबली द एपिक' ने की अच्छी शुरुआत, जानें 'द ताज स्टोरी' समेत बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बाहुबली द एपिक का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, 'बाहुबली' ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि बाहुबली 2 ने 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बाहुबली द एपिक' ने भारत में अब तक 10.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।