आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने हाल में ही अपनी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' से बतौर फिल्म निर्देशक अपने करियर की शुरूआत की है। इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। अब उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फिल्म ने ऑरमैक्स की रैंकिंग में तेजी से ऊपर चढ़ते हुए इस सप्ताह के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 5 ओटीटी शो और फिल्मों में शामिल हो गई है। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बनाई गई यह फिल्म मध्यम वर्गीय महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डालती है।
सबसे ज्यादा देखी जाने वाले ओटीटी फिल्म में हुई शामिल
इस लिस्ट में शामिल 'मर्डर मुबारक', 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' आदि महीनों पहले रिलीज होने के बाद इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। वहीं, शर्माजी की बेटी ने अपने रिलीज के कुछ सप्ताह के अंदर ही यह मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म में महिलाओं का जीवन, उनके संघर्ष और उनकी इच्छाशक्ति का सटीक चित्रण किया गया है, जिससे कई महिलाएं प्रभावित हुई हैं। बतौर पहली फिल्म ताहिरा कश्यप ने महिलाओं को अपनी कहानी से जोड़ पाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने निर्देशन से निश्चित तौर पर दर्शकों को आकर्षित किया है। रिलीज के कुछ सप्ताह के अंदर ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाना, इस बात का प्रमाण है।
Sonu-Kangana: वायरल वीडियो को लेकर आपस में भिड़े सितारे, कंगना बोलीं- सोनू सूद निर्देशित करेंगे खुद की रामायण
फिल्म को मिली उपलब्धि से खुश हैं ताहिरा
फिल्म की उपलब्धि से ताहिरा भी काफी संतुष्ट और खुश हैं। उन्होंने अपनी उत्तेजना साझा करते हुए कहा, "शर्माजी की बेटी को इतने बड़े स्तर पर दर्शकों के साथ जुड़ते देखना काफी संतोषजनक और अविश्वसनीय है। मैं महिलाओं के जीवन का बारीक से बारीक हिस्सा भी चित्रित करना चाहती थी, उनके संघर्षों, सपनों और लचीलेपन को कैद करना चाहती थी। फिल्म को मिली ऐसी सकारात्मक प्रतिक्रिया इस कहानी की प्रामाणिकता को साबित करती है।" निर्देशक ने आगे कहा कि वह चाहती थीं कि दर्शक इन किरदारों से प्यार करें, उन्हें अहसास हो कि इनका जीवन भी काफी दिलचस्प हो सकता है।
तापसी हैं प्रशंसकों के दिल की ‘हसीन दिलरुबा’
अपने वजूद को तलाशती महिलाओं की है कहानी
बताते चलें कि यह फिल्म अलग- अलग पृष्ठभूमियों से आने वाली तीन मध्यम वर्ग की महिलाओं के बारे में है, जो अपना अस्तित्व तलाश करती नजर आती हैं। अपने सपने और जिम्मेदारियों के बीच अपने आप को ढूंढती हुई इन महिलाओं की कहानी किसी भी सामान्य महिला की जिंदगी का हिस्सा हो सकती हैं। इस वजह से ही फिल्म को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी साथ देते नजर आए हैं।
'किल' से पहले साउथ ने बनाया इन बॉलीवुड फिल्मों का रीमेक