फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuvan Bam: 'ताजा खबर 2' को बॉलीवुड के लिए अपना 'ऑडिशन टेप' मानते हैं भुवन, कहा- एंट्री करने में मदद मिलेगी

Mon, 30 Sep 2024 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक साक्षात्कार में भुवन ने कहा, "ताजा खबर 2 में मैंने खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर किया है। खासकर ऐसे सीन्स के साथ, जिनमें मुझे अपना सौ प्रतिशत देना था। इन सीन्स को करने के लिए काफी कमजोरी और पावर की जरूरत होती है।"
विज्ञापन
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम bhuvan.bam22
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज 'ताजा खबर' का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया भी मिल रही हैं। 'ताजा खबर' का सीजन 1 भी भुवन के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। हालांकि, अब इस सीरीज को भुवन बॉलीवुड के लिए अपना "ऑडिशन टेप" कहते हैं। इसके अलावा यूट्यूबर अभिनेता का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि 'ताजा खबर 2' उन्हें बॉलीवुड में आसानी से एंट्री करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


सीरीज के लिए कंफर्ट जोन से बाहर आए भुवन
हाल ही में एक साक्षात्कार में भुवन ने कहा, "ताजा खबर 2 में मैंने खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर किया है। खासकर ऐसे सीन्स के साथ, जिनमें मुझे अपना सौ प्रतिशत देना था। इन सीन्स को करने के लिए काफी पावर की जरूरत होती है। इन सीन्स का उद्देश्य सिर्फ किसी को हंसाने या फिर रुलाने का नहीं था। बल्कि, यह दिखाने का था कि मैं सीन में खुद को फिट कर सकता हूं।"

सह-कलाकारों को दिया सफलता का श्रेय
भुवन ने आगे कहा, "मैं इस सीरीज को दर्शकों और इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के तरीके से देखता हूं। इसके अलावा भुवन ने अपनी सीरीज की सफलता का श्रेय अभिनेता जावेद जाफरी, श्रेया पिलगांवकर और महेश मांजरेकर के साथ अपने सहयोग को देते हैं। अभिनेता का कहना है कि ऐसे उम्दा कलाकारों के साथ काम करना प्रेरणादायक था। ऐसे पल थे, जब उनके प्रदर्शन ने किसी को लेकर मेरे विजन में कुछ नयापन जगाया। मैंने उनकी परफॉर्मेंस को देखकर बहुत कुछ सीखा है।"
विज्ञापन


बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कही यह बात
बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर भुवन ने कहा कि एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में, वह नए दरवाजे खुलने के इंतजार में हैं। भुवन ने कहा,  "मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे बॉलीवुड में अधिक आसानी से प्रवेश करने में मदद मिलेगी और यह साबित होगा कि डिजिटल निर्माता भी हिंदी सिनेमा में कामयाब हो सकते हैं।"

VVKWWV: राज शांडिल्य को सबक सिखाएंगे संजय तिवारी, प्रेस कांफ्रेंस कर बोले- कॉपी करने वालों को जलील करना चाहिए

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें