सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'पुष्पा इंपोसिबल' को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाले टप्पू यानी अभिनेता भव्य गांधी भी नजर आने वाले हैं। वह इस शो में पुष्पा के लिए परेशानियां खड़ी करते नजर आएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनी सब पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'पुष्पा इंपोसिबल' को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में पुष्पा के किरदार में नजर आ रहे करुणा पांडे शो में अपनी यात्रा से लगातार दर्शकों को प्रेरित कर रहे हैं। अब शो के निर्माता इसमें नया तड़का डालने वाले हैं। शो में भव्य गांधी के रूप में पुष्पा के लिए नया खतरा प्रवेश करने वाला है। भव्य गांधी की बात करें, तो वह इससे पहले सब टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके हैं। उन्होंने इस शो में टप्पू की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
मनोरोगी की भूमिका में नजर आएंगे भव्य गांधी
इस शो में वह प्रभास के किरदार में एक मनोरोगी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह इस शो में अपने अब तक के किरदार से बिलुकल अलग नजर आने वाले हैं। अपने इस किरदार के जरिए वह बदला लेने और पुष्पा के जीवन में परेशानियां खड़ी करते नजर आएंगे। यह टप्पू के किरदार में उनकी पिछली मासूम और शरारती भूमिका से उनका बेहद अलग अवतार होगा। एक अभिनेता के तौर पर यह उनके बहुमुखी अभिनय प्रतिभा को दर्शाता है। विकृत स्वाभाव और अनिश्चित व्यवहार वाले व्यक्ति के रूप में उनका शांत स्वाभाव दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।
मलाइका के पिता के निधन के बाद भागकर घर पहुंचे बेटे अरहान और बहन अमृता
विज्ञापन
अप्रत्याशित व्यवहार वाला होगा प्रभास
वह इस किरदार में अपनी आवाज तेज तो नहीं करते हैं, लेकिन उनके स्वाभाव में एक अलग तनाव है, जो लोगों को असहज कर देता है। वह एक पल में आकर्षक और विनम्र होंगे, तो दूसरे पल ही वह क्रूर नजर आ सकते हैं। उनका अप्रत्याशित व्यवहार लोगों को काफी परेशान करने वाला है, क्योंकि किसी को नहीं पता कि उनका मूड कब बदल जाएगा। वह अश्विन से बदला लेना चाहते हैं, जो प्रभास द्वारा उसकी बहन राशि को ट्रोल करने के बाद उसका सामना करता है।