डेढ़ महीने पहले ही 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर अब तक शो के मेकर्स और खुद रणवीर कोर्ट और साइबर सेल के चक्कर काट रहे हैं।
इसी बीच एक और कॉमेडियन ने अपने घर में मिले टॉय को मां से जोड़ते हुए अश्लील टिप्पणी की है। ये कॉमेडियन हैं स्वाति सचदेवा, जिन्हें सोशल मीडिया पर अपने नए स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।
वायरल क्लिप में ऐसा क्या है?
स्वाति ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज किया है। इसका नाम है 'फैमिली फर्स्ट'। वीडियो में स्वाति कहती हैं, 'मेरी मां आजकल कूल बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। हाल ही में मेरे साथ एक दुखद घटना हुई जब उन्हें मेरा टॉय मिला। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मेरे पास आईं और मुझसे ‘एक दोस्त’ की तरह बात करने को कहा।'
यह खबर भी पढ़ें:
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पूरी तरह कटा दिशा वकानी का पत्ता, जेठालाल को मिली नई दया बेन; शूटिंग शुरू
20 मिनट के वीडियो में कई अश्लील मजाक
स्वाति ने आगे कहा, 'मां से इसका नाम भी नहीं बाेला जा रहा था। उन्हें लगा कि नाम बोलने से ही यह चालू हो जाएगा। वो गैजेट और खिलौना कहकर बुला रही थी। बाद में जब उन्होंने दबाव देकर पूछा तो मेरे मुंह से निकल गया कि यह पापा का है। फिर मां बोलीं, ‘बकवास मत करो..मुझे उनकी पसंद पता है।’ सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक 20 मिनट के इस वीडियो में स्वाति ने मां और परिवार को लेकर कई अश्लील जोक किए।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे आलोचना
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला कॉमेडियन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “यह बेशर्म स्वाति सचदेवा कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाने में व्यस्त है। पैसे के लिए अपने जुनून में, वह अपने माता-पिता को भी नहीं बख्श रही है। बेशर्म।” एक अन्य ने लिखा, “माता-पिता का अपमना करना मजाक नहीं है।” नीचे देखें कमेंट्स:
यह खबर भी पढ़ें:
Bhootni: वर्जिन ट्री की आत्मा से कुंवारों को बचाएंगे 'संजू बाबा', ‘भूतनी’ के ट्रेलर में 'मोहब्बत' से डरे लोग
साइबर सेल के चक्कर काट रहें रणवीर अल्लाहबादिया
'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने द्वारा दिए गए अश्लील बयान से विवाद खड़ा कर दिया। अल्लाहबादिया विवादास्पद टिप्पणियों के मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। एक अधिकारी ने बताया कि रैना इस सप्ताह दूसरी बार दोपहर में दक्षिण मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया। इससे पहले वे 24 मार्च को नवी मुंबई के म्हापे स्थित एजेंसी मुख्यालय में साइबर सेल के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे।