फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swatantrya Veer Savarkar OTT: इस खास दिन ओटीटी पर रिलीज होगी रणदीप की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानिए तारीख

Mon, 20 May 2024 01:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जानिए किस दिन और कहां पर देख सकेंगे फिल्म।
विज्ञापन
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से रणदीप हुड्डा ने अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की है। फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। सवारकर भारत के क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, राजनेता थे। उनके समर्थक उन्हें वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित करते हैं। हिन्दू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा 'हिन्दुत्व' को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय सावरकर को जाता है। वीर सवारकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज की जा रही है।
विज्ञापन


कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को वीर सावरकर के 141वें जन्मोत्सव पर ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 28 मई 2024 को जी5 पर रिलीज की जा रही है। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म में रणदीप हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्य वीर सावरकर का किरदार निभाया है। फिल्म में रणदीप की बेहतरीन अदाकारी को सभी ने सराहा है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उम्मीद है कि ओटीटी पर यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब होगी। 

फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर रणदीप हुड्डा ने कहा, ''फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को इससे बड़ा ट्रिब्यूट क्या मिलेगा कि इस फिल्म को वीर सवारकर के 141वें जन्मोत्सव पर ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।'' 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म को दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने वीर सवारकर की भूमिका निभाई है। अंकिता लोखंडे ने वीर सवारकर की पत्नी यमुना बाई सवारकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए अब फैंस को बस कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

NTR 31: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिली खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी 'एनटीआर 31' की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें