फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR 31: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिली खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी 'एनटीआर 31' की शूटिंग

Mon, 20 May 2024 12:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर का आज 41वां जन्मदिन है। इस मौके पर माइथ्री मूवी मेकर्स ने आगामी फिल्म 'NTR 31' की शूटिंग को लेकर एक जानकारी साझा की है। जानिए किस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर ने 'वॉर 2' की शूटिंग का शेड्यूल पूरा किया है। इसके अलावा जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवारा: भाग 1' का पहला गाना 'फियर' रिलीज हो चुका है, जो कि फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है। पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता को लगातार सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। फैंस और सेलेब्स जमकर सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया है माइथ्री मूवी मेकर्स के इस खास एलान ने। आज एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म मेकर्स ने उनके फैंस को एक विशेष उपहार दिया गया है। 
विज्ञापन


शूटिंग कब से होगी शुरू
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'एनटीआर 31' केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील के साथ है। स्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के अलावा, निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को एक और उपहार दिया है। उन्होंने माइथ्री मूवी मेकर्स की ऑफिशियल साइट पर फिल्म 'एनटीआर 31' की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

साथ ही प्रशांत नील ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी साझा करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। माइथ्री मूवी मेकर्स के एक्स अकाउंट पर फिल्ममेकर्स ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थ डे 'मैन ऑफ मासेस'। इसके आगे फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की जानकारी देते हुए लिखा है, ''फिल्म की शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी।'' 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म का नाम 'ड्रैगन' बताया जा रहा है। हो सकता है कि अभिनेता के जन्मदिन पर इस फिल्म का प्री-लुक पोस्टर भी जारी हो जाए। बता दें, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की शूटिंग जल्द ही खत्म कर देंगे। फिल्म 'देवरा पार्ट 1' 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अहम रोल में नजर आएंगी। जूनियर एनटीआर के फैंस को उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन

Karan Johar: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन के लुक पर फिदा हुए करण जौहर, बोले- हर एक फ्रेम में खून पसीना...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें