फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन से फैन ने पूछ लिया शादी को लेकर सख्त सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब; पढ़ें

Tue, 25 Feb 2025 11:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushmita Sen: इंस्टाग्राम चैट सेशन के दौरान सुष्मिता सेन से एक फैन ने पूछ लिया कि शादी को लेकर उनका क्या प्लान है? इस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया है। जवाब काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सुष्मिता सेन 49 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वह अब भी अकेली हैं। हाल ही में एक फैन ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि वह शादी के लिए सही इंसान की तलाश कर रही हैं। उन्होंने ये बात इंस्टाग्राम के जरिए कही।
विज्ञापन

सुष्मिता ने फैन को दिया मजेदार जवाब
सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस से बातचीत की। चैट के दौरान एक यूजर ने उनसे उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैं शादी करना चाहती हूं। मिलना चाहिए न कोई शादी करने लायक। ऐसे थोड़े होती है शादी। कहते हैं न, बहुत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है, दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए न, शादी भी कर लेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: Valentine's Day: ललित मोदी और सुष्मिता का ब्रेकअप कंफर्म, दोनों की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, जानिए
 

ललित मोदी-सुष्मिता - फोटो : Twitter
ललित मोदी से जुड़ चुका रिश्ता
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का नाम आखिरी बार ललित मोदी से जुड़ चुका है। साल 2022 में ललित मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी थी। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर पोस्ट किया था। कयास लगाए गए कि दोनों शादी रचाने वाले हैं। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने भारी भरकम किराए पर मुंबई में लिया अपार्टमेंट, यहां करेंगी ये काम
 
विज्ञापन

दो बेटियों की मां हैं सुष्मिता
आपको बता दें कि सुष्मिता लाइम लाइट से दूर रहती हैं। वह अपने करिअर से इतर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है। वह इनकी परवरिश करती हैं। इस दौरान उनका कई लोगों से नाम जुड़ा। ललित मोदी से पहले अफवाहें थीं कि सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने दोनों के साथ शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें