फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने भारी भरकम किराए पर मुंबई में लिया अपार्टमेंट, यहां करेंगी ये काम

Tue, 25 Feb 2025 10:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भारी भरकम किराए पर मुंबई में अपार्टमेंट किराए पर लिया है। वह इसमें प्रोडक्शन कंपनी चलाएंगी। आलिया ने इससे पहले भी एक अपार्टमेंट खरीदा था।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री आलिया भट्टा ने हाल ही में प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन' के लिए मुंबई में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट का किराया 9 लाख रुपये महीने है। इसके अलावा इस अपार्टमेंट का किराया हर साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद पाली हिल इलाके में वास्तु बिल्डिंग की छठवें महले पर है। यह करार 21 फरवरी 2025 को हुआ।
विज्ञापन

आलिया ने पहले लिया था अपार्टमेंट
आलिया भट्ट ने ये अपार्टमेंट 48 महीनों के लिए लिया है। इसके लिए उन्होंने 36 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट की है। इससे पहले आलिया ने अप्रैल 2023 में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इसकी कीमत उस वक्त 37.80 करोड़ रुपये थी। इसके लिए उन्होंने 2.26 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाई थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: क्या वाकई प्रीति जिंटा का 18 करोड़ का लोन हो गया माफ? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इसी इलाके में शाहरुख खान ने लिया अपार्टमेंट
जहां पर आलिया भट्ट ने अपार्टमेंट खरीदा है, वहीं पर इससे पहले शाहरुख खान ने भी अपार्टमेंट लीज पर लिया था। शाहरुख खान ने पाली हिल एरिया में 8.67 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट किराए पर लिया है। खबरों की मानें तो शाहरुख ने एक डुप्लेक्स एक्टर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपिका से लिया है। वहीं, दूसरा डुप्लेक्स शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने इस बॉलीवुड अभिनेता से रेंट पर लिए अपार्टमेंट, किराया जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

ये लोग चलाएंगे आलिया की कंपनी
आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइेवेट लिमिटेट कंपनी फिल्म और डिजिटल कंटेंट पर ध्यान देगी। इसकी अगुआई सोनी महेश भट्ट और शाहीन भट्ट करेंगे। यही लोग इस कंपनी को चलाएंगे और इसके सभी पहलू पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें