अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी जन्मतिथि बदल कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। जब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में ये बदलाव किया है लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं इसकी वजह…
दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने प्रशंसकों को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी जन्मतिथि ही बदल दी। अभिनेत्री के प्रशंसक इसे देखकर भ्रमित और हैरान रह गए। अब उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह, आखिर अभिनेत्री ने अपनी जन्मतिथि क्यों बदली?
ये है वास्तविक जन्मतिथि?
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने जब से नई जन्मतिथि लिखी है, उनके प्रशंसकों में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। हालांकि, अभिनेत्री ने इसका हिंट खुद अपनी बायो में दे रखा है। वहीं, अगर सुष्मिता के वास्तविक जन्मतिथि की बात करें तो यह 19 नवंबर 1975 है।
आखिर क्यों बदली जन्मतिथि?
अभिनेत्री ने अपनी बायो में लिखा है, दूसरी जन्मतिथि, 27 फरवरी 2023, बताते चलें कि फरवरी 2023 में ही अभिनेत्री को वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक भी आया था और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभिनेत्री ने सर्जरी करवाई और अब वह स्वस्थ हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तारीख सभी प्रशंसकों के दिलों में बसी हुई होगी और यही कारण है कि वह इसे अपनी दूसरी जन्मतिथि कह रही हैं।
Sonakshi Sinha Wedding: करण ने सोनाक्षी को दिया 'कूल दुल्हन' का टैग, कहा-शादी में कोई तामझाम या दिखावा नहीं था