फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मौत को लेकर कही ये बात

Thu, 13 Aug 2026 09:27 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन उनकी मौत को लेकर सवाल आज भी उठते रहते हैं। अब एक बार फिर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की मौत को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को लेकर कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या माना, जबकि कुछ लोगों ने इसमें किसी तरह की साजिश और गलत काम की आशंका जताई थी। सुशांत की बहन श्वेता लगातार अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग करती रही हैं।

श्वेता के बड़े सवाल

विज्ञापन

हाल ही में ‘सुपरटॉक्स बाय द मूविंग शिप’ को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि 6 साल बाद भी परिवार को यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उस दिन हुआ क्या था।

  • उन्होंने कहा, ‘छह साल हो गए हैं, लेकिन हमें अभी भी नहीं पता कि असल में क्या हुआ था।
  • पोस्टमार्टम कराने की इतनी जल्दी क्यों थी?
  • वह कभी अपने कमरे को लॉक नहीं करते थे। फिर उनका कमरा अंदर से कैसे लॉक था?
  • ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं।’
  • श्वेता ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि उस मामले में कुछ ठीक नहीं था। उनके मुताबिक, ‘कुछ तो सही नहीं था। कुछ गलत था।’

दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान की मौत के बाद परेशान थे सुशांत
श्वेता ने यह भी दावा किया कि दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान रहने लगे थे। दिशा सालियान सुशांत की मैनेजर थीं और मुंबई की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी।

श्वेता ने बताया कि दिशा की मौत के बाद सुशांत बार-बार कहते थे कि ‘वे उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘दिशा सालियान की मौत के बाद वह बहुत परेशान थे। वह कहते रहते थे कि वे लोग उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। मुझे नहीं पता। शायद उनके पास कोई ऐसी जानकारी थी, जिसे वह सामने लाने वाले थे। शायद कुछ ऐसा ही था।’

जब श्वेता से पूछा गया कि सुशांत के ‘वे लोग’ कहने का मतलब क्या बॉलीवुड से था, तो उन्होंने कहा कि ‘हम नहीं जानते।’

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @ sushantsinghrajput

अब हमें CBI से क्लोजर नहीं चाहिए
श्वेता ने यह भी कहा कि अब वह CBI से किसी तरह का क्लोजर नहीं चाहती हैं। वह अब सुशांत की जिंदगी और उनकी विरासत को सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘अब हमें CBI से क्लोजर नहीं चाहिए। हम जानते हैं कि क्या हुआ था। वे जो भी कर रहे हैं, शायद कवर-अप कर रहे हैं। लेकिन हमारे दिल में हम जानते हैं कि क्या हुआ था।’

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत की मौत को लेकर आज भी सवाल

  • सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के अपने घर में मृत पाए गए थे।
  • उनकी मौत को लेकर आत्महत्या से लेकर साजिश तक कई तरह के दावे सामने आए।
  • उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति शुरुआत से ही इस मामले में इंसाफ की मांग करती रही हैं।


ये भी पढ़ें- ‘अवारापन’ के फ्लॉप होने से निराश हुई थीं श्रिया सरन; नॉमिनेशन के बावजूद अवॉर्ड शो में नहीं मिला था न्योता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें