फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya 46: साउथ अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म का हुआ शुभारंभ, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

Mon, 19 May 2025 02:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya 46: साउथ के मशहूर अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म ‘सूर्या 46’ की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को फिल्म का हैदराबाद में शुभारंभ हुआ।
 
विज्ञापन
सूर्या 46 - फोटो : एक्स@gvprakash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता सूर्या लगातार कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘रेट्रो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस बीच अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट ‘सूर्या 45’ के टाइटल को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, सोमवार को उनके आगामी प्रोजेक्ट ‘सूर्या 46’ का शुभारंभ भी हुआ। 
विज्ञापन


सूर्या 46 का हुआ शुभारंभ
अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट ‘सूर्या 46’ का हैदराबाद में भव्य पूजन के साथ शुभरंभ हुआ। सूर्या की फिल्म सोमवार को एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ आधिकारिक तौर पर फ्लोर पर आ गई। इसका निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया है। निर्देशक त्रिविक्रम ने 'सूर्या 46' की मुहूर्त पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फिल्म की शूटिंग को आधिकारिक तौर पर शुरू करने के लिए औपचारिक रूप से पहला क्लैप भी दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan: ‘अगर उकसाया गया तो पीछे नहीं हटेगा भारत’, आतंकवाद पर रवि किशन ने दी चेतावनी
विज्ञापन


‘सूर्या 46’ की स्टार कास्ट
 'सूर्या 46' की कास्ट सितारों से सजी हुई है। फिल्म में ममिता बैजू लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल हैं। उनके अलावा बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री रवीना टंडन और अभिनेत्री राधिका सरथकुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग 30 मई से शुरू होने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें: Nusrat Faria: कभी पर्दे पर शेख हसीना बनकर छाई थीं, अब हुईं गिरफ्तार; जानें कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया ?

क्या होगा ‘सूर्या 45’का टाइटल?
'सूर्या 45' के शीर्षक को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का शीर्षक 'वेट्टई करुप्पु' हो सकता है। इसके साथ ही प्रशंसकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। हालांकि, निर्माताओं ने शीर्षक के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें