फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan: ‘अगर उकसाया गया तो पीछे नहीं हटेगा भारत’, आतंकवाद पर रवि किशन ने दी चेतावनी

Mon, 19 May 2025 01:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Kishan On Terrorism: रवि किशन ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए ये साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान ने उकसाया तो उसे करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ravikishann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन अपने अभिनय के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। रवि किशन अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब रवि किशन ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत को उकसाया गया तो हम फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

‘भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है’

विज्ञापन

एएनआई के साथ बातचीत में रवि किशन ने आतंकवाद को लेकर भारत के रख के बारे में बात की। साथ ही पाकिस्तान को जवाब देने पर भी अपनी राय रखी। अभिनेता व सांसद ने कहा, “अगर उकसाया जाएगा तो आर्म फोर्सेस करारा जवाब देना जानते हैं। हम जानते हैं कि उकसाने पर मुंह तोड़ जवाब कैसे दिया जाए। भारत एक शांति प्रिय देश है। लेकिन अगर पाकिस्तान कोई आतंकवादी गतिविधि करता है या भारत को उकसाता है, तो भारत युद्ध से पीछे नहीं हटेगा। उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारतीय सशस्त्र बल मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Nusrat Faria: कभी पर्दे पर शेख हसीना बनकर छाई थीं, अब हुईं गिरफ्तार; जानें कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया ?

‘धमाल 4’ में नजर आएंगे रवि किशन

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन अजय देवगन के साथ फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। ये धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख समेत कई सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा वो अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। रवि किशन भोजपुरी और बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी लगातार काम करते रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें