हनीट्रैप मामले में धमकी का आरोप
सूरत पुलिस ने एक बिल्डर की शिकायत के बाद जबरन वसूली के आरोप में कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस ने उन्हें कल मंगलवार को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कीर्ति पटेल के खिलाफ एक बिल्डर ने शिकायत कराई। कीर्ति पर शख्स ने उसे फर्जी हनीट्रैप मामले में धमकी देने का आरोप लगाया है।
कीर्ति पर लग चुका है हत्या के प्रयास का आरोप
शिकायत के बाद से ही कीर्ति पटेल फरार थी। पुलिस इन्फ्लुएंसर की तलाश में थी। मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कीर्ति इंटरनेट की कंट्रोवर्सियल पर्सनैलिटी हैं। कई साल पहले कीर्ति पटेल पर हत्या के प्रयास के आरोप में भी लग चुके हैं। कीर्ति को 2020 में पुणे पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में सूरत से गिरफ्तार किया था। कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर ही उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।