आर एस प्रसन्ना, आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेरे दिमाग में सिर्फ आमिर खान थे
आर एस प्रसन्ना ने यह भी बताया कि उन्होंने आमिर को कैसे अपनी फिल्म में लिया। उन्होंने कहा वह हमेशा सोचा करते थे कि आमिर खान मेरी फिल्म के रोल के लिए और निर्माता के लिए एकदम सही इंसान हैं। उन्होंने कहा 'फिल्म को प्रोड्यूज करने के लिए भी बहुत संवेदनशीलता और ईमानदारी की जरूरत होती है। ये सभी चीजें आमिर खान में हैं। इसीलिए वही मेरे दिमाग में थे। जब मैं सोच रहा था कि मैं किसे अपनी फिल्म में लूं, तो मेरे दिमाग में सिर्फ आमिर खान का नाम आ रहा था।'
आर एस प्रसन्ना, आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तरह आमिर के पास पहुंचे प्रसन्ना
निर्देशक ने बताया कि वह सोच रहे थे कि क्या आमिर खान उनकी फिल्म में काम करेंगे क्योंकि यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट था। उन्होंने सोचा कि आमिर खान इस कहानी के साथ न्याय कर सकते हैं। उन्होंने कहा 'हम एक प्रक्रिया के तहत आमिर के पास पहुंचे। वह उस वक्त लाल सिंह चड्ढा शूट कर रहे थे। उन्होंने मेरे पास एक बहुत अच्छा पैगाम भेजा कि आप हमें कुछ वक्त दें। आखिरकार उन्होंने मेरे साथ फिल्म की।'
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि 'सितारे जमीन पर' स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख हैं। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है।