फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superman Trailer: 'तुम्हारे फैसले और कर्म, यही बताते हैं कि असल में तुम कौन हो?' सुपरमैन का धांसू ट्रेलर आया

Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superman Trailer out:  डीसी यूनिवर्स की पहली फिल्म  'सुपरमैन' का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज हो गया है। यह एक्शन और इमोशंस से भरा है। ट्रेलर में सुपरमैन क्लार्क केंट इंटरव्यू देता नजर आया है।
विज्ञापन
Superman Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरमैन फिल्म सीरीज की शुरुआत नए सिरे से हो रही है। फिल्म 'सुपरमैन' के जरिए ऐसा होने जा रहा है, जो डीसी यूनिवर्स की पहली फिल्म है। डीसी स्टूडियोज ने आज बुधवार को फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक्शन और इमोशंस से भरपूर है। जेम्स गन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डेविड कोरेन्सवेट और रेचल ब्रोसनाहन लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

Superman Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
सुपरहीरो ने रुकवाई जंग
डीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में डेविड कोरेन्सवेट दोहरी भूमिका में हैं। क्रिप्टन ग्रह पर जन्म लेने के बाद वह धरती पर पहचान छिपाकर क्लार्क केंट के रूप में रहते हैं। धरती पर उन्हें सब क्लार्क केंट के नाम से जानते हैं, जो पत्रकार के रूप में काम करता है। मगर, वह सुपरमैन है। धरती पर उसे गोद लेने वाले माता-पिता ने क्लार्क को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल मानव सेवा के लिए करने का सुझाव दिया है।

Superman Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्लार्क केंट से लोइस की मुलाकात और इंटरव्यू
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि क्लार्क केंट का इंटरव्यू लिया जा रहा है। यह इंटरव्यू लोइस लेन (रेचल ब्रोसनाहन) ले रही है, जो क्लार्क की सहकर्मी भी है। यहां क्लार्क केंट सुपरमैन से जंग रुकवाने के सिलसिले में सवाल पूछे जाते हैं। उसके खिलाफ जांच हो रही है। निकोलस हॉल्ट फिल्म के में नेगेटिव रोल में हैं। वे लेक्स लूथर की भूमिका निभा रहे हैं। 'तुम्हारे फैसले और कर्म, यहीं बताते हैं कि असल में तुम कौन हो?' यह ट्रेलर की पंच लाइन कही जा सकती है।

78th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचे टॉम क्रूज, हॉलीवुड की इस फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन

Superman Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक यूजर ने लिखा, 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ट्रेलर शानदार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह सुपरमैन अच्छा लगा, जो इंसान जैसा लग रहा है'। कुछ यूजर ने क्लार्क केंट की सुपरहीरो बनने के दौरान बदली आवाज को नोटिस किया है और इसकी तारीफ की है।

Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा, चेतन आनंद की 'नीचा नगर' से हुई थी शुरुआत, पढ़िए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें