फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super/Man- The Christopher Reeve Story: 'सुपरमैन' का जीवन देखने को हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Mon, 07 Oct 2024 12:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिस्टोफर रीव ने सुपरमैन की चार फिल्मों में अभिनय किया था। उनके अभिनय और अंदाज से दर्शक उनसे सीधी तरीके से जुड़ गए थे। उनके जीवन पर डॉक्यूमेंट्री आ रही है। 
विज्ञापन
'सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर के दर्शकों के बीच 'सुपरमैन' बनकर छाए दिवंगत अभिनेता क्रिस्टोफर रीव के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनी है। इसका नाम है 'सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी'। अब इसकी रिलीज डेट से परदा उठ चुका है। यह डॉक्यू फिल्म इस महीने ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की वितरण कंपनी 'वार्नर ब्रोस पिक्चर्स' के इंस्टा हैंडल से पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन

इस तारीख को होगी रिलीज
फिल्म 'सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी' 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'वह शख्स जिसे आप जानते थे, लेकिन उसके जीवन की वह कहानी, जिससे आप अनजान थे। 'सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी', 10 अक्तूबर को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ एक टीजर वीडियो भी जारी किया गया है। रिलीज डेट का पता चलते ही दर्शक उत्साहित हैं।
 

सुपरमैन की चार फिल्मों में आए थे नजर 
क्रिस्टोफर रीव ने सुपरमैन की चार फिल्मों में अभिनय किया था। उनके अभिनय और अंदाज से दर्शक उनसे सीधी तरीके से जुड़ गए थे। लोगों का यह हीरो भले ही परदे पर आसानी से हवा में उड़ता हुआ दिखता था और लोगों को उड़ने के सपने दिखाता था, लेकिन उनके हीरो या कहे उनके सुपरमैन का जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। संघर्ष भी ऐसा था, जो उनकी सुपरमैन की छवि के एकदम उलट था। अगस्त में इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी किया गया था।
विज्ञापन

रीव की विरासत का सम्मान है यह डॉक्यूमेंट्री
साल 1995 की बात है। सुपरमैन क्रिस्टोफर रीव घुड़सवारी कर रहे थे और तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। पैरालाइज्ड हो गए। गर्दन के नीचे का पूरा हिस्सा जमा का जमा रह गया। हवा में उड़ने वाला हीरो अब बिस्तर पकड़ चुका था। इतना सब होने के बावजूद मानो क्रिस्टोफर रीव ने हार मानने का काम बाकी लोगों पर छोड़ दिया था और अपने लिए चुनी थी जीत। इस हादसे के बाद उन्होंने अपना जीवन दूसरों की मदद के लिए समर्पित कर दिया था। रीव फाउंडेशन की स्थापना की, जो स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के इलाज के लिए काम करता था। 'सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी' में रीव के इस संघर्ष काल को भी दिखाया जाएगा और ये डॉक्यूमेंट्री एक तरह से उनकी विरासत का सम्मान करेगी और उन्हें श्रद्धांजलि देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें