फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: सनी देओल ने 'बार्डर' में अपने पसंदीदा सीन का किया खुलासा, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ते समय आ जाते थे आंसू

Sun, 16 Jun 2024 01:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बॉर्डर' में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने हाल ही में फिल्म में अपने पंसदीदा सीन के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से वह सीन कट कर दिया गया था।
विज्ञापन
बॉर्डर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बार्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का हाल ही में आधिकारिक एलान किया, जिसके बाद से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। 27 साल पहले आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन

'बॉर्डर' में सनी को बेहद पसंद था ये सीन

सनी देओल ने 'बॉर्डर' में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी। फिल्म के सीक्वल का निर्माण जेपी दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार कर रहे हैं। अपनी घोषणा के बाद से ही ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच सनी देओल का एक क्लिप वायरल हो रहा है। एक बातचीत में अभिनेता से 'बॉर्डर' के उनके पसंदीदा सीन के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि एक सीन काफी अच्छा था, दुर्भाग्य से यह फिल्म में नहीं आया। ये सीन युद्ध समाप्त होने के बाद का था। 

Diljit Dosanjh: शादी की अफवाहों के बीच दिलजीत ने अपने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं सबसे ज्यादा...'

विज्ञापन

काट दिया गया था सनी का ये पसंदीदा सीन

अभिनेता ने कहा, 'युद्ध समाप्त होने के बाद उस सीन में मैं युद्ध के मैदान में स्थित मंदिर में जाता हूं और वहां मैं अपने सभी सैनिकों को बैठे हुए देखता हूं। मैं उनसे कहता हूं कि मैं जाकर उनके सभी लंबित कार्य पूरे करूंगा, जैसे आपकी छत की मरम्मत करवाना या मैं आपकी मां से मिलने जाऊंगा। क्योंकि मेरे लिए वे सभी वहीं हैं। मैं उन्हें यह भी बताता हूं कि वे अभी जहां हैं, वह स्वर्ग है और वहां कोई युद्ध नहीं है। मैं जब वह सीन पढ़ता था, तो रोता था। मगर दुर्भाग्य से इसे काट दिया गया था।'

विज्ञापन

इन सितारों से सजी थी 'बॉर्डर'

'बॉर्डर' में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, तब्बू और कई अन्य सितारे नजर आए थे। यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।  

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने फोटो खिंचवाने से किया मना, पैपराजी ने कहा- हीरोइन क्यों बनी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें